बिस्तर में लंबे समय तक टिकने के 15 बेस्ट तरीके

जब बात सेक्स की आती है, तो ऐसी कई चीजें हैं जिनको लेकर आपमें संदेह पैदा हो सकता है। ऐसा ही एक विषय है, विशेष रूप से पुरुषों के लिए, बिस्तर में काफी देर तक कैसे टिका जाए।

हो सकता है कि आप जितनी देर तक सेक्स करते हैं, उस समय को सिर्फ थोड़ा-बहुत बढ़ाना चाहते हों। या फिर आप वीर्य जल्दी गिरने की समस्या से ग्रसित हैं, जिसके कारण आप अपनी पार्टनर से काफी पहले स्खलित हो जाते हैं।

आपका उद्देश्य चाहे जो भी हो, निम्नलिखित युक्तियाँ और तरकीबें आपको अपनी पार्टनर के साथ लंबे समय तक यौन संबंध बनाने में मदद कर सकती हैं:

  1. बायोफीडबैक
  2. किनारा तकनीक
  3. पेल्विक एक्सरसाइज
  4. क्रीम और जेल
  5. खतना
  6. पेनिस-रूट हस्तमैथुन
  7. मोटापा
  8. खानपान
  9. प्रतीक्षा करें
  10. ग्रैब विधि
  11. मन को भटकायें नहीं
  12. उत्तेजना पर ध्यान दें
  13. कंडोम का उपयोग करें
  14. दवाएं
  15. सेक्स पोजीशन

1. बायोफीडबैक

बायोफीडबैक आपके दिमाग को प्रशिक्षित करने की एक प्रक्रिया है और इसका उपयोग कई मनोवैज्ञानिक चिकित्साओं में किया जाता है।

जब बात वीर्य जल्दी गिरने की आती है, तो बायोफीडबैक के जरिये ऑर्गाज्म में देरी करने के लिए, सबसे पहले दिमाग के इलेक्ट्रिक सिग्नल को मापा जाता है।

यदि आप बायोफीडबैक का उपयोग करके देखना चाहते हैं, तो आपको एक ऐसे डॉक्टर के पास जाना होगा जो इस तकनीक में विशेषज्ञता रखता हो या उसे इसमें अनुभव हो। इस प्रक्रिया में, डॉक्टर हस्तमैथुन या अन्य उत्तेजना के दौरान आपकी संवेदनाओं की निगरानी करेगा।

इस निगरानी के आधार पर डॉक्टर आपको कुछ ऐसी स्थितियों के बारे में बताएगा जिस दौरान आपका लम्बा खिंच सकता है। साथ ही, वह कुछ एक्सरसाइज और सेक्स की तकनीकों का सुझाव भी देगा, जिनके जरिये आप सेक्स में लम्बे समय तक टिक सकते हैं।

अमेरिका के डॉ फिलिप बर्थमैन के अनुसार कुछ पुरुषों के लिए यह तकनीक काफी कारगर होती है।

2. किनारा तकनीक

किनारा तकनीक बायोफीडबैक का ही एक गैर-चिकित्सीय संस्करण है। यानि इसको आप बिना किसी डॉक्टर की मदद के घर पर ही कर सकते हैं।

इस तकनीक में आपको हस्तमैथुन के जरिये स्खलन के बिलकुल करीब पहुँचना होता है, और स्खलन के ठीक पहले रुक जाना होता है व अपनी यौन गतिविधियों को रोक देना होता है।

इस तकनीक का मुख्य उद्देश्य होता है, आपको अपने स्खलन पर नियंत्रण करने का अभ्यास कराना और अपनी यौन उत्तेजना के बारे में सहज व अनुभवी बनाना, ताकि आप वीर्य को अवांछित और जल्दी गिरने से रोक सकें।

यदि आप इस तकनीक को अपनी पार्टनर के साथ सेक्स करने के दौरान अपनाना चाहते हैं, तो और भी अच्छी बात है। इससे आपका यौन अनुभव बढ़ सकता है और स्खलन पर जल्दी नियंत्रण पाने में मदद मिल सकती है।

3. पेल्विक एक्सरसाइज

आपकी पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां आपके मूत्राशय और स्खलन दोनों को नियंत्रित करने में मदद करती हैं।

2014 के एक शोध के अनुसार, पेल्विक मांसपेशियों को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज, सेक्स में लम्बे समय तक टिकने की आपकी क्षमता में सुधार करने में मदद कर सकती हैं।

पेल्विक मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज को केगेल एक्सरसाइज कहा जाता है। हालाँकि इन मांसपेशियों को मजबूत करना आसान नहीं होता, और केगेल एक्सरसाइज काफी धीमी गति से इन्हें मजबूत बनाती है। इसलिए उचित परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको लम्बे समय तक नियमित रूप से एक्सरसाइज करना आवश्यक है।

केगेल एक्सरसाइज करने का तरीका:

  1. सबसे पहले आपको यह पता लगाना है कि आपकी पेल्विक मांसपेशियाँ होती कहाँ हैं।
  2. इन माँसपेशियों का पता लगाने का सबसे आसान तरीका होता है, जब आपको तेज पेशाब लगे, तो जिन माँसपेशियों के जरिये आप इसे रोके रखते हैं, उनका अनुभव करें, यही आपकी पेल्विक फ्लोर माँसपेशियाँ है।
  3. अब आपको इन मांसपेशियों को कॉन्ट्रैक्ट करने (सिकोड़कर ढीला छोड़ने) की प्रैक्टिस करना है।
  4. सबसे पहले, आप इन मांसपेशियों को सिकोड़ें और फिर 5 सेकंड्स के लिए होल्ड करें।
  5. अब इन्हें ढीला छोड़ दें और 2 सेकंड का रेस्ट लें। और फिर से इन्हें सिकोड़ें।
  6. इस प्रक्रिया को रोज कम से कम 20-30 मिनट तक रिपीट करते रहें।

4. संवेदनशीलता कम करने वाली क्रीम और जेल

लिंग में संवेदनाओं को कम करने वाली क्रीम और जेल भी लम्बे समय तक सेक्स करने में मददगार हो सकती हैं।

दुर्भाग्य से, इनमें से अधिकतर क्रीम आपकी पार्टनर की योनि के ऊतकों को भी सुन्न कर सकती हैं। इस वजह से, लिंग अंदर डालने से पहले उसपर से क्रीम को पोंछने या साफ करने की सलाह दी जाती है।

इससे पहले कि आप इन क्रीम और जेल का उपयोग करें, आपको यह ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है कि इनमें आमतौर पर लोकल एनेस्थेटिक्स मिले होते हैं, जिनका अत्यधिक या बार-बार उपयोग करना खतरनाक साबित हो सकता है।

इसलिए हमेशा उत्पाद पर दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करें, या इनका उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें।

5. खतना

बिस्तर में लम्बे समय तक टिकने का कुछ हद तक प्राकृतिक और बेहतर समाधान है – लिंग का खतना करवाना, यानि उसकी फोरस्किन को हटवाना।

2015 के एक शोध में खतना कराने वाले पुरुषों में काफी आशाजनक परिणाम दिखे। शोधकर्ताओं ने पाया कि खतना करवाने वाले ज्यादातर पुरुषों ने अपने ऑर्गाज्म और वीर्य जल्दी गिरने की समस्या पर बहुत हद तक नियंत्रण पा लिया।

सरल शब्दों में कहें तो, यदि आपको वीर्य लम्बे समय तक रोके रखने में स्थायी रूप से परेशानी हो रही है और आपके लिंग का खतना नहीं हुआ है, तो खतना करने वाले डॉक्टर से संपर्क करें और चर्चा करें कि आपके लिए यह तरीका सही होगा या नहीं।

6. पेनिस-रूट हस्तमैथुन

सेक्स से पहले पेनिस-रूट हस्तमैथुन करने से भी शीघ्रपतन को रोकने में मदद मिल सकती है।

पेनिस-रूट हस्तमैथुन करने का तरीका:

  • सबसे पहले लिंग के मुठ और फ्रेनुलम को टच किये बिना, विभिन्न यौन उत्तेजनाओं के माध्यम से उसे पूरा खड़ा कर लें। लिंग के मुठ को फोरस्किन से जोड़ने वाली स्किन को फ्रेनुलम कहा जाता है। लिंग की शाफ्ट को टच करने से बचना भी आवश्यक है, क्योंकि यह संभवतः लिंग के फ्रेनुलम को उत्तेजित कर सकती है।
  • अब, अपने एक या दोनों हाथों के अंगूठों को लिंग के आधार की ऊपरी सतह पर रखें। (जैसा कि फोटो में बताया गया है)
  • इसके दोनों अंगूठों से लिंग के आधार (पेनाइल रूट) को घुमावदार या आगे-पीछे के मोशन से मालिश करें, ताकि आपको यौन आनंद महसूस हो सके और लिंग खड़ा बना रहे।
  • जब आपको स्खलन करके की इच्छा महसूस हो, तो अपनी मालिश (यानि उत्तेजना) तुरंत बंद कर दें। जब यह इच्छा खत्म हो जाये तो दोबारा मालिश शुरू कर दें।
  • शुरुआत में आप इस एक्सरसाइज को 10-15 के लिए कर सकते हैं और उसके बाद स्खलित हो सकते हैं।
पेनिस-रूट हस्तमैथुन

2019 के एक छोटे शोध में, शोधकर्ताओं ने पाया कि सेक्स से पहले पेनिस-रुट हस्तमैथुन करने से आपको अपने सेक्स को लम्बा खींचने में मदद मिल सकती है।

7. अपने वजन को कम करें

यदि आप सेक्स में जल्दी स्खलित होने का अनुभव कर रहे हैं, तो अपने वजन व मोटापे को नियंत्रण में रखने से, बिस्तर में आपके प्रदर्शन में सुधार हो सकता है।

2017 के एक शोध में, शोधकर्ताओं ने पाया कि निम्नलिखित में से तीन या उससे अधिक समस्याओं से ग्रसित पुरुषों में शीघ्रपतन होने की संभावना बढ़ जाती है:

  • मोटापा
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • “गुड” कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी
  • कमर की मोटाई 40 इंच या उससे अधिक होना
  • ब्लड शुगर हाई होना
  • ब्लड ट्राइग्लिसराइड्स हाई होना

यानी मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज शीघ्रपतन के प्रमुख कारण हैं, इसलिए इनका समाधान करने से फायदा मिल सकता है।

8. अपने खानपान को बदलें

अपने आहार में कुछ स्वस्थ बदलाव लाने से भी, आपको स्खलन में देरी करने में मदद कर सकते हैं।

डॉ वर्थमैन के अनुसार, कुछ विशिष्ट खाद्य पदार्थ आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा को बढ़ा सकते हैं, जो स्वस्थ यौन क्रिया के लिए आवश्यक है।

“कुछ खाद्य पदार्थ, जैसे मेथी, शरीर में मुक्त टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ा सकती है,” उन्होंने कहा “वास्तव में, मेथी टेस्टोफेन नामक यौगिक से भरपूर होती है, जो कई ओवर-द-काउंटर सप्लीमेंट्स में पाया जाता है।”

नोट: टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने से सीधे तौर पर आपको लम्बे समय बिस्तर में टिकने में मदद नहीं मिलेगी। बल्कि टेस्टोस्टेरोन आपकी यौन क्रिया को बेहतर बनाकर अप्रत्‍यक्ष रूप से आपके समय को बढ़ाने में अतिरिक्त मदद कर सकता है।

अपने आहार में कोई भी परिवर्तन लाने से पहले डॉक्टर से अपनी जाँच करवाएं, ताकि पता लग लगे कि आपके शरीर में किन पोषक तत्वों की कमी है। इससे आपको अपने लिए सही आहार और सप्लीमेंट्स चुनने में मदद मिलेगी।

9. लिंग-योनि सेक्स से बचें या इससे पहले अधिक समय तक प्रतीक्षा करें

जब आप अपनी पार्टनर के साथ अंतरंग होना शुरू होते हैं, तो आप योनि या गुदा संभोग को अपना अंतिम लक्ष्य मान सकते हैं – लेकिन यही लक्ष्य की ओर दौड़ने की जल्दबाजी, आपमें समस्या का मुख्य कारण हो सकता है।

यदि आप पाते हैं कि लिंग-योनि सेक्स में संलग्न होने पर आपका शीघ्रपतन हो जाता है, तो अन्य गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने से, जैसे कि ओरल सेक्स, कामुक मालिश, या अन्य फोरप्ले गतिविधियों से मदद मिल सकती है।

या फिर आप लिंग-योनि सेक्स को पूरी तरह से छोड़ भी सकते हैं, और अपना पूरा ध्यान फोरप्ले पर लगा सकते हैं।

2017 के एक शोध के अनुसार, लगभग 18% महिलाओं को लिंग-योनि सेक्स से ऑर्गाज्म प्राप्त होता है। बाकी की महिलाओं को ऑर्गाज्म प्राप्त करने के लिए सीधे क्लाइटोरिस उत्तेजना की आवश्यकता होती है, जिसका अर्थ है कि फोरप्ले आपकी पार्टनर, दोनों को पूर्ण संतुष्ट महसूस कराने में मदद कर सकती हैं।

10. ग्रैब विधि

यदि आपको किनारा तकनीक के दौरान सिर्फ उत्तेजना को रोक देने से स्खलन को रोकने में मदद नहीं मिलती है, तो आप ग्रैब विधि अपना सकते हैं।

इस तकनीक को करने के लिए, निम्न स्टेप्स अपनाएं:

  • स्खलन से ठीक पहले रुक जाएँ और अपनी सभी उत्तेजनाओं को रोक दें
  • अब अपने हाथ से लिंग के मुठ पर मजबूती से दबाव डालें, ऐसा करने से यदि स्खलन हो भी रहा होगा तो उसे रोकने में अतिरिक्त मदद मिलेगी
  • जब आपकी स्खलन करने की तीव्र इच्छा पूरी तरह से खत्म हो जाये, तो दोबारा अपनी यौन गतिविधि को शुरू कर दें

हस्तमैथुन या संभोग के दौरान आप इसे एक बार या कई बार कर सकते हैं। आप जितना ज्यादा इसका अभ्यास करेंगे, आपका सेक्स भी उतना ही ज्यादा लम्बा होगा।

जब आप सेक्स के दौरान यह तकनीक कर रहे हों, तो अपनी पार्टनर को इसके बारे में जरूर बताएं कि आप क्या कर रहे हैं। इस दौरान उसे उत्तेजित रखने के लिए फोरप्ले की अन्य तकनीकें जैसे ब्लो जॉब, फिंगरिंग आदि जारी रखें।

11. मन को भटकायें नहीं

आपने अक्सर अपने दोस्तों या अन्य लोगों से यह कहते सुना होगा कि सेक्स में ध्यान भटकाने से ऑर्गाज्म को रोका जा सकता है।

लेकिन सेक्स एक्सपर्ट डॉ अमांडा होल्मबर्ग कहती हैं “आपको सेक्स के दौरान उसमें अपने मन को लगाए रखना जरूरी है”

वो कहती हैं “इससे आपको यह तय करने में मदद मिलेगी कि आपको क्या करना चाहिए। हो सकता है कि आपको सेक्स को थोड़ा धीमा करना पड़े, या हो सकता है कि आपको पूरी तरह से थोड़ा ब्रेक लेने की आवश्यकता हो … यदि आपका ध्यान सेक्स में नहीं होगा या आप किसी और चीज के बारे में सोच रहे होंगे, तो आप सेक्स की इन छोटी-छोटी जरूरी चीजों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।”

सरल शब्दों में कहें तो, सेक्स में ध्यान केंद्रित रखने से आपको शीघ्रपतन को कंट्रोल करने का समाधान खोजने में मदद मिल सकती है।

12. अपनी उत्तेजना पर ध्यान दें

अपने शरीर के साथ अधिक तालमेल बिठाने के लिए, आपको इस बात पर विचार करना चाहिए कि आप सेक्स में कितने उत्तेजित हैं।

डॉ होल्मबर्ग कहती हैं “यदि आप लिंग-योनि सेक्स के दौरान अधिक समय तक टिकने की कोशिश कर रहे हैं, तो उच्चतम उत्तेजना स्तर पर लिंग-योनि सेक्स न करें। इसके वजाय अपनी बड़ी हुई उत्तेजना के दौरान फोरप्ले का आनंद लें, और उत्तेजना थोड़ी मध्यम हो जाने पर लिंग-योनि सेक्स करें।”

दूसरे शब्दों में कहें तो, यदि आप लिंग-योनि सेक्स करते समय अत्यधिक उत्तेजित होते हैं, तो आपमें शीघ्रपतन होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।

13. कंडोम का उपयोग करें

कंडोम लिंग की संवेदनाओं को कम करने में मदद करता है। यदि रेगुलर कंडोम आपके लिए मददगार नहीं होते, तो आजकल बाजार में एक्स्ट्रा टाइम कंडोम भी उपलब्ध हैं, जिनमें लिंग को थोड़ा सुन्न करने के कंपाउंड मिले होते हैं, जिससे लिंग जल्दी स्खलित नहीं होता।

इसके अलावा कुछ एक्स्ट्रा टाइम स्प्रे और क्रीम भी उपलब्ध हैं, जिनको कंडोम के साथ उपयोग किया जा सकता है।

एक अतिरिक्त लाभ के रूप में, कंडोम यौन संचारित संक्रमणों और गर्भावस्था के जोखिम को कम करने के सबसे कारगर तरीकों में से एक है।

14. दवाएं

कुछ मामलों में, एंटीडिप्रेसेंट (डिप्रेशन की दवाएं) जिन्हें मेडिकल भाषा में सेलेक्टिव सेरोटोनिन रिअपटेक इनहिबिटर (SSRIs) के रूप में जाना जाता है, का उपयोग शीघ्रपतन के इलाज के लिए किया जा सकता है।

SSRIs दवाएं पुरुषों के ऑर्गाज्म में देरी ला सकती हैं, लेकिन इनसे कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं। इन दवाओं के प्रभावी होने में घंटों लग जाते हैं और कभी-कभी इनके कारण चक्कर आना, सुस्ती, नामर्दी और कामेच्छा में कमी जैसे अवांछित दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

चूँकि 2016 के एक शोध में पाया गया है कि अधिकांश एंटीडिप्रेसेंट का ऑर्गाज्म पर सीमित प्रभाव होता है और शीघ्रपतन में इनके उपयोग का समर्थन करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। लेकिन कुछ अन्य शोधों में इनको लाभकारी पाया गया है।

2019 में हुई शोधों की एक समीक्षा में, पैरोक्सटाइन (Paroxetine) नामक एक SSRIs दवा में शीघ्रपतन के उपचार की कारगरता की जाँच की गई, और पाया गया कि इस दवा ने प्लेसिबो (नकली दवा) के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया और इसके अपेक्षाकृत कम दुष्प्रभाव हुए।

चूँकि शीघ्रपतन के इलाज के लिए SSRIs के उपयोग पर हुए शोधों के परिणाम मिश्रित हैं, और इनके दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं, इसलिए यदि आप बिस्तर में लम्बे समय तक टिकने के विभिन्न तरीकों को आजमाकर देख रहे हैं, तो इस तरीके को अपने सबसे आखिरी विकल्प के रूप में रखें।

15. सेक्स पोजीशन बदलें

यदि लम्बे समय तक सेक्स करने के आपके प्रयासों में सबकुछ विफल हो जाता है, तो आप जिस सेक्स पोजीशन में सेक्स करते हैं उसे बदलकर देख सकते हैं। ऐसा करने से आपमें सुख, आत्मविश्वास और उकसाहट बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

अलग-अलग पोजीशन आपको अलग तरह से उत्तेजित करती हैं। उदाहरण के लिए, आप देख सकते हैं कि अपनी पार्टनर को शीर्ष पर रखने से. आपको उत्तेजना को कम बनाये रखने में मदद मिल सकती है।

इसलिए अलग-अलग सेक्स पोजीशन अपनाकर देखें और जिस पोजीशन में आपका सेक्स सबसे लम्बा खिंचता है, उसको ज्यादा बार अपनाएं।

अपने सेक्स टाइम को बढ़ाने के लिए निम्न कामसूत्र सेक्स पोजीशन आपकी अतिरिक्त मदद कर सकती हैं।

निष्कर्ष

सेक्स में जल्दी स्खलित होने की समस्या के बारे में डॉक्टर से बात करना बेशक थोड़ा शर्मनाक और संकोचजनक लग सकता है, लेकिन यह काफी सामान्य समस्या है, और लगभग 30 से 75 प्रतिशत पुरुष कथित तौर पर इससे प्रभावित होते हैं।

इसलिए डॉक्टर से खुलकर बात करें और अपने लिए बेस्ट उपाय के बारे में चर्चा करें।

साथ ही, कुछ मामलों में यह समस्या किसी बड़ी स्वास्थ्य स्थिति जैसे हार्मोन असंतुलन, इरेक्टाइल डिसफंक्शन, डिप्रेशन और रिश्ते की समस्याओं का संकेत हो सकती है। इसलिए एक बार डॉक्टर से जाँच जरूर करवाएं।

आपके लिए अच्छी खबर यह है कि बिस्तर में लम्बे समय तक न टिक पाना कोई ऐसी स्थायी समस्या नहीं है, जिसके साथ आपको जीवनभर रहना पड़े। अपने खानपान और जीवनशैली में स्वस्थ बदलाव लाकर, सेक्स में कुछ आसान तकनीकों को अपनाकर, नियमित व्यायाम करके और कुछ दवाओं का सेवन करके इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

Scroll to Top