दफन लिंग क्या है और इसका उपचार कैसे होता है?

दफन लिंग एक ऐसा लिंग होता है जो जननांगों या अंडकोश की थैली की अतिरिक्त स्किन के नीचे ढका होता है।

आमतौर पर दफन लिंग सामान्य लंबाई का होता है और ठीक से काम करता है, लेकिन यह छुपा हुआ नजर आता है।

दफन लिंग व्यक्ति की पेशाब की क्षमता और कामोत्तेजना को प्रभावित कर सकता है, लेकिन आमतौर पर इसका इलाज सर्जरी से किया जा सकता है।

यह सेक्स में शर्मिंदगी और मनोवैज्ञानिक समस्या का कारण भी बन सकता है।

कारण

लिंग के दफन होने या दबे होने के कई कारण से हो सकते हैं, जिनमें निम्न मुख्य हैं:

  • खतना के दौरान लिंग की पर्याप्त फोरस्किन न निकालना। यह अतिरिक्त फोरस्किन लिंग के खड़ा होने पर भी इसे छिपा सकती है।
  • लिंग को शरीर से जोड़ने वाले लिगामेंट ऊतकों का असामान्य रूप से कमजोर होना।
  • लिम्फ तरल पदार्थ (लिम्फेडेमा) के निर्माण के कारण अंडकोश में सूजन आ सकती है, जिससे लिंग दफन हो सकता है।
  • मोटे पुरुषों में मौजूद अत्यधिक चर्बी भी उनके लिंग को ढक सकती है।

यह स्थिति जेनेटिक या हॉर्मोन के असंतुलन के कारण नहीं होती।

जटिलताएं

दबा हुआ लिंग किसी भी उम्र के पुरुष को पेशाब और सेक्स करने में समस्या पैदा कर सकता है। पेशाब अक्सर अंडकोश या जांघों से टकरा सकती है, जिससे स्किन में जलन और मूत्र मार्ग में संक्रमण हो सकता है।

लिंग की स्किन में सूजन भी हो सकती है, जो सेक्स को दर्दनाक बनाने के लिए काफी है।

इसलिए किशोर और वयस्क पुरुषों में, एक दफन लिंग के कारण उनको लिंग खड़ा करने और ऑर्गाज्म प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। यदि लिंग खड़ा भी हो जाए, तब भी उन्हें सेक्स करना मुश्किल हो सकता है।

आमतौर पर दफन लिंग वाले पुरुषों को आत्मसम्मान में कमी, चिंता और डिप्रेशन से संबंधित मनोवैज्ञानिक समस्याएं भी हो सकती हैं।

पहचान

आमतौर पर शारीरिक परीक्षण के माध्यम से दफन लिंग की पहचान की जा सकती है।

डॉक्टर दफन लिंग को माइक्रोपेनिस जैसी अन्य मिलती-जुलती स्थितियों से अलग करने में सक्षम होता है।

इसलिए यदि आपमें दफन लिंग जैसे लक्षण हैं, तो सबसे पहले आपको डॉक्टर से जाँच करवानी चाहिए।

उपचार

आमतौर पर दफन लिंग के इलाज के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है।

5 साल से छोटे बच्चों में यह समस्या बिना किसी हस्तक्षेप के अपनेआप ठीक हो सकती है।

यदि यह समस्या अत्यधिक मोटापे और चर्बी के कारण होती है, तो वजन घटाने से फायदा मिल सकता है। हालांकि, सिर्फ वजन कम करने से आमतौर पर समस्या का पूरी तरह से इलाज नहीं होता।

यदि दफन लिंग को ठीक करने के लिए आपको किसी प्रकार की सर्जरी की आवश्यकता होती है, तो कारण के आधार पर कुछ सर्जिकल विकल्प निम्न हैं:

  • लिंग के आधार को प्यूबिक बोन से जोड़ने वाले लिगामेंट को अलग करना
  • लिंग के खुले क्षेत्रों को कवर करने के लिए स्किन लगाना, यह प्रक्रिया तब आवश्यक हो सकती है जब लिंग का खतना बहुत अधिक स्किन को हटा देता है
  • सक्शन लिपेक्टोमी (suction lipectomy), जिसमें लिंग के आसपास के क्षेत्र से स्किन के नीचे मौजूद वसा कोशिकाओं को निकालने के लिए एक छोटी ट्यूब का उपयोग किया जाता है
  • एब्डोमिनोप्लास्टी (abdominoplasty), जिसमें क्षेत्र से अतिरिक्त वसा और स्किन को कॉस्मेटिक सर्जिकल प्रक्रिया के जरिये हटा दिया जाता है
  • पैनिकुलेक्टोमी (panniculectomy), जो पैनस नामक जननांगों और जांघों पर लटकने वाले अतिरिक्त ऊतकों और स्किन को हटाने की प्रक्रिया होती है
  • एस्कुथियोनेक्टॉमी (escutheonectomy), जिसमें जघन क्षेत्र के ठीक ऊपर मौजूद वसा जमावड़े को हटा दिया जाता है

यदि जननांग क्षेत्र में संक्रमण विकसित हो गया है, तो एंटीबायोटिक दवायें लेने की आवश्यकता हो सकती है। इसके अलावा, यदि स्थिति इतनी गंभीर है कि यह आपके यौन स्वास्थ्य और आत्म-सम्मान को प्रभावित कर रही है, तो आपको मनोवैज्ञानिक परामर्श की आवश्यकता हो सकती है।

बेहतर दीर्घकालिक परिणाम के लिए, कम उम्र में ही सर्जरी करवा लेना चाहिए।

निष्कर्ष

सफल सर्जरी दफन लिंग के साथ जी रहे पुरुषों के जीवन में गहरा बदलाव ला सकती है। इससे पेशाब और यौन क्रिया से जुड़ी समस्याएं अक्सर दूर हो जाती हैं। यदि सर्जरी में लिंग पर स्किन लगाने की आवश्यकता होती है, तो इसके ठीक होने में आमतौर पर कई हफ्तों का समय लग सकता है।

एक बार समस्या का इलाज हो जाने के बाद, इसके किसी भी रूप में वापस आने की संभावना नहीं है। हालाँकि यदि इस स्थिति का कारण मोटापा या अन्य प्रबंधनीय अन्तनिर्हित समस्या होती है, तो सर्जरी के बाद मोटापे को नियंत्रण में रखना और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा।

आपको अपने डॉक्टर के साथ उचित जननांग स्वच्छता के बारे में भी चर्चा करनी चाहिए, साथ ही आपको उपचार से निर्मित जटिलताओं या दुष्प्रभावों के संभावित लक्षण भी पता होना चाहिए।

Scroll to Top