हस्तमैथुन और डिप्रेशन के बीच क्या सम्बन्ध है?

हस्तमैथुन एक स्वस्थ और सामान्य यौन गतिविधि है। बहुत से लोग आनंद प्राप्त के लिए, खुद के बारे में जानने के लिए या मनोरंजन के लिए नियमित रूप से हस्तमैथुन करते हैं। हस्तमैथुन के कई सकारात्मक लाभ हैं, जिनमें तनाव से राहत, बेहतर मूड और वासना से मुक्ति शामिल है।

लेकिन कई बार हस्तमैथुन को ग्लानि और डिप्रेशन से जोड़ा जाता है। ऐसा इसलिए नहीं है क्योंकि हस्तमैथुन डिप्रेशन का कारण बनता है। बल्कि ऐसा हो सकता है कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं कभी-कभी आत्म-सुख और हस्तमैथुन को शर्म और पाप जैसी भावनाओं से जोड़ती हैं।

हस्तमैथुन करना कोई अनैतिक या बुरा कार्य नहीं है। बल्कि यह यौन अभिव्यक्ति का एक सामान्य साधन है।

वहीं दूसरी ओर हस्तमैथुन डिप्रेशन का इलाज भी नहीं करता, हालाँकि यह कुछ हद तक तनाव को दूर कर सकता है। लेकिन डिप्रेशन और आपकी सेक्स इच्छा के बीच एक संबंध है, जिसकी पूरी जानकारी हमने नीचे दी है:

डिप्रेशन और हस्तमैथुन

कुछ शोधों ने हस्तमैथुन और मानसिक स्वास्थ्य के बीच संबंध की जांच की है।

इन मौजूद कुछ शोधों से पता चलता है कि हस्तमैथुन से डिप्रेशन नहीं होता है। इसके बजाय, दोनों के बीच का संबंध वापस अपराधबोध और चिंता से जुड़ा पाया गया है। कई सांस्कृतिक व धार्मिक धारणाएं एक पुरुष और एक महिला के बीच पारंपरिक संभोग के अलावा अन्य यौन व्यवहारों को शर्मनाक मानते हैं। इसमें हस्तमैथुन भी शामिल है।

हस्तमैथुन के कारण होने वाली शर्म या ग्लानि व्यक्ति में चिंता की भावनाओं को जन्म दे सकती है। समय के साथ, यह डिप्रेशन का कारण बन सकती है।

हस्तमैथुन के बाद आपको जो भी डिप्रेशन या चिंता महसूस होती है, अधिक संभावना है कि वह आपकी सांस्कृतिक या धार्मिक परंपराओं का परिणाम हो जिन्हे आपने अपने जीवनकाल में आत्मसात कर लिया है।

ऐसी स्थिति में एक मनोचिकित्सक या थेरेपिस्ट आपको इस सामान्य यौन गतिविधि के प्रति अधिक सहज और संतुलित महसूस कराने में सहायता कर सकता है।

डिप्रेशन आपकी यौन इच्छा को कैसे प्रभावित करता है?

डिप्रेशन आपकी सेक्स या हस्तमैथुन करने की इच्छा को कम कर सकता है।

एक शोध में, शोधकर्ताओं ने पाया कि जो प्रतिभागी डिप्रेशन से ग्रसित थे, उनमें से अधिकतर ने कम सेक्स इच्छा होने की सूचना दी।

एक अन्य शोध में पाया गया कि वयस्कों में प्रमुख अवसादग्रस्तता के एपिसोड उनकी यौन क्रिया को कम कर सकते हैं, विशेष रूप से पुरुषों में।

डिप्रेशन एक अन्य यौन समस्या को भी जन्म दे सकता है: स्तंभन दोषएक शोध में पाया गया कि 40 वर्ष से कम उम्र के पुरुषों में स्तंभन दोष के सबसे आम कारण मनोवैज्ञानिक मुद्दे थे। जिसमें डिप्रेशन, तनाव और चिंता शामिल है।

हस्तमैथुन के फायदे

हस्तमैथुन एक स्वस्थ गतिविधि है। इसके शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के फायदे होते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • बेहतर सेक्स इच्छा
  • खुशी और संतुष्टि का अनुभव
  • बेहतर मूड
  • आरामदायक महसूस करना
  • तनाव और चिंता से राहत पाना
  • काम वासना से छुटकारा पाना
  • बेहतर नींद
  • अपने शरीर को अधिक समझना और अपनी यौन पसंदों को जानना

हस्तमैथुन के दुष्प्रभाव

हस्तमैथुन शायद ही कभी किसी शारीरिक दुष्प्रभाव का कारण बनता है।

जो लोग बहुत अधिक दबाव या कठोरता से हस्तमैथुन करते हैं, उन्हें दर्द का अनुभव हो सकता है। इसी तरह, जो लड़के या पुरुष मुंह के बल लेटकर हस्तमैथुन करते हैं, उनके लिंग और नसों पर बहुत अधिक दबाव पड़ सकता है। इससे स्तंभन दोष और उत्तेजना का नुकसान हो सकता है।

बार-बार हस्तमैथुन करने से घर्षण के कारण लिंग में जलन, लालिमा और चोट लग सकती है। चिकनाई या लुब्रीकेंट के इस्तेमाल से इससे बचा जा सकता है।

हालांकि यह विचार विवादास्पद है, लेकिन कुछ का मानना है कि हस्तमैथुन या सेक्स की लत लगना संभव है। किसी चीज या व्यवहार की लत तब लगती है जब आपका शरीर बार-बार उसे करने की लालसा करता है और इसके कारण आपके अन्य दैनिक कार्यों में हस्तक्षेप होता है।

जो लोग हस्तमैथुन के आदी होते हैं, वे पाते हैं कि इसे करने की इच्छा उनकी दैनिक गतिविधियों को बाधित करती है।

यदि आपको हस्तमैथुन की लत है, तो आपके साथ निम्न चीजें होंगी:

  • आप अक्सर अपने जरूरी कार्यों को छोड़ देते हैं या टाल देते हैं
  • आप कामों को नज़रअंदाज़ करते हैं
  • अन्यथा आप अक्सर अपनी जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश करते हैं

हस्तमैथुन की लत रिश्तों पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। अगर आपको लगता है कि आपको हस्तमैथुन की लत है, तो निम्न स्टेप्स अपनाएं या किसी प्रोफेशनल की मदद लें।

डॉक्टर से कब मिलें

यदि आप हस्तमैथुन करने से उदास महसूस करते हैं, तो अपने डॉक्टर से बात करें। वह आपको आश्वस्त कर सकता है कि हस्तमैथुन एक सामान्य और स्वस्थ गतिविधि है। वह आपको अपनी कामुकता के साथ बेहतर संबंध बनाने में भी मदद कर सकता है।

कुछ मामलों में, डॉक्टर आपको एक थेरेपिस्ट या मनोवैज्ञानिक के पास भेज सकता है। कुछ थेरेपिस्ट यौन स्वास्थ्य के मुद्दों में विशेषज्ञ होते हैं। वे आपको यह पहचानने में मदद कर सकते हैं कि जब आप हस्तमैथुन करते हैं तो आपको चिंता और अवसाद क्यों होता है। वह एक उपचार योजना भी बना सकते हैं जो भविष्य में इन भावनाओं को रोकने में मदद करेगी।

यदि आपमें डिप्रेशन होने की पहचान होती है, तो डॉक्टर लक्षणों और दुष्प्रभावों को कम करने में मदद करने के कुछ विकल्प उपलब्ध करा सकता है। इनमें शामिल हैं:

  • बातचीत की थेरेपी
  • दवाएं
  • संज्ञानात्मक व्यवहारवादी रोगोपचार (कॉग्निटिव बिहेवियर थेरेपी)
  • स्थितिजन्य प्रबंधन कौशल

डिप्रेशन की डॉक्टरी दवाएं आपकी यौन उत्तेजना को प्रभावित कर सकती हैं। इससे आपकी हस्तमैथुन करने की इच्छा कम हो सकती है, लेकिन यह हस्तमैथुन की भावनाओं की संभावना को समाप्त नहीं करती हैं।

इसलिए हस्तमैथुन से संबंधित डिप्रेशन के इलाज के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण रखना महत्वपूर्ण है।

डिप्रेशन को प्रबंधित करने के टिप्स

दवा या थेरेपी के अलावा, आप डिप्रेशन को प्रबंधित करने या लक्षणों को कम करने के लिए निम्न उपायों को अपना सकते हैं:

  • अपनी भावनाओं को लिखना। अपनी भावनाओं की सारणी बनाना यह जानने का एक शानदार तरीका है कि आप कैसा महसूस करते हैं, और इससे आप अपनी भावनाओं और विचारों पर बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं। मूड ट्रैकिंग ऐप्स भी इसमें आपकी मदद कर सकती हैं।
  • सकारात्मक सोच का अभ्यास करना। हस्तमैथुन के बारे में सकारात्मक सोच रखकर आप इसके डिप्रेशन से बच सकते हैं। अतिरिक्त मदद के लिए एक थेरेपिस्ट या मनोवैज्ञानिक से मिलें, जो आपको आश्वस्त करने में मदद कर सकता है कि हस्तमैथुन एक सामान्य कार्य होता है।
  • अपने शरीर की देखभाल करना। डिप्रेशन से बचने के सर्वश्रेष्ठ उपायों में से एक है अपनी देखभाल करना। पर्याप्त नींद लें, अच्छा खाएं और नियमित रूप से व्यायाम करें। अपने शरीर की देखभाल करने से आपके मन को भी सकारात्मक रखने में मदद मिल सकती है।
  • दोस्तों के साथ समय बिताएं। लोगों के साथ बातचीत करना और संपर्क में रहना मन को स्वस्थ रख सकता है। इसलिए ऐसे मित्रों या परामर्शदाताओं की तलाश करें जो आपके लिए प्रोत्साहन और समर्थन का स्रोत हो सकते हैं।
  • एक सहायता समूह से जुड़ें। हालाँकि दोस्त और परिवार के सदस्य मददगार होते हैं। लेकिन, कभी-कभी आपको प्रेरणा के लिए किसी बाहरी स्रोत की आवश्यकता हो सकती है। आजकल इंटरनेट, व्हाट्सएप, फेसबुक आदि पर ऐसे कई समूह उपलब्ध हैं जो आपको अपने जैसी समस्या से गुजर रहे लोगों के साथ जुड़ने का मौका देते हैं।

निष्कर्ष

हस्तमैथुन एक सामान्य और सुरक्षित यौन गतिविधि है। इसे अकेले करना आनंददायक होता है, लेकिन इसे अपनी यौन साथी के साथ करना भी बहुत मजेदार हो सकता है।

कुछ लोग हस्तमैथुन करने के कारण अपराध बोध और डिप्रेशन का अनुभव करते हैं। यह अक्सर उन परंपराओं का परिणाम होता है जो हमें बताती हैं कि हस्तमैथुन एक बुरा या अनैतिक कार्य है।

यदि आप हस्तमैथुन करते समय इन भावनाओं का अनुभव करते हैं, तो अपने डॉक्टर से बात करें। वह आपको यह समझाने में मदद कर सकता है कि हस्तमैथुन एक स्वस्थ कार्य होता है।

वह आपको हस्तमैथुन के साथ अनुभव होने वाली अवसाद की भावनाओं से निपटने में भी मदद कर सकता है।

Scroll to Top