एक आदर्श कंडोम सुरक्षित और आरामदायक दोनों होना चाहिए।
पुरुष कंडोम में दो बहुत ही आवश्यक विशेषताएं होती हैं।
पहली यह कि जब इसे सही तरीके से और हर एक सेक्स के दौरान उपयोग किया जाये, तो यह गर्भनिरोध का अत्यधिक कारगर उपाय होता है।
दूसरी यह कि कंडोम कई यौन संचारित रोगों से बचने का एकमात्र कारगर तरीका होता है।
आजकल बाजार में कंडोम के इतने सारे प्रकार मौजूद हैं कि अपने लिए सबसे अच्छा कंडोम चुनना मुश्किल लग सकता है। इसलिए एक बुद्धिमान और कुशल निर्णय लेने के लिए, आपको अच्छी तरह से सूचित होना बेहतर है।
तो यहां हम भारत में मौजूद कुछ बेहतरीन कंडोम के प्रकारों और ब्रांडों की सूची प्रदान कर रहे हैं, जो आपको बिस्तर में अतिरिक्त समय के लिए टिकने में मदद कर सकते हैं:
कामसूत्र डॉटेड कंडोम कामसूत्र ब्रांड के सबसे कुशल उत्पादों में से एक है।
कंडोम की अधिकतर लम्बाई में समान रूप से पिरामिड जैसे डॉट्स प्रतिरूपित होते हैं।
इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि दोनों सेक्स पार्टनरों को सकारात्मक अनुभव हो।
कामसूत्र डॉटेड कंडोम के एक बॉक्स में 12 कंडोम होते हैं। यह ओवर-द-काउंटर स्टोर या ऑनलाइन उपलब्ध होता है।
फ्लेवर्ड श्रेणी में मैनफोर्स वाइल्ड चॉकलेट सबसे लोकप्रिय कंडोम में से एक है, जो संभोग में एक सुखद और भावुक अनुभव प्रदान करता है।
इस कंडोम को आपकी सेक्स पार्टनर को सहज महसूस कराने और गतिविधि में ज्यादा शामिल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
ड्यूरेक्स के पास 97 वर्षों से भी अधिक सालों का अनुभव है और दुनिया भर में हर दिन लाखों लोगों द्वारा इस पर भरोसा किया जाता है।
ड्यूरेक्स एक्स्ट्रा थिन कंडोम आपके रोमांस के पलों को काफी यादगार और मजेदार बना सकता है।
इसमें अत्यधिक पतली लेटेक्स कोटिंग होने के कारण, यह काफी हल्का अनुभव होता है और संवेदनशीलता को अधिकतम स्तर तक लाने का वादा करता है।
कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि इसे पहनने के बाद उन्हें अनुभव ही नहीं होता कि उन्होंने कंडोम पहना है।
आप ड्यूरेक्स एक्स्ट्रा टाइम कंडोम के साथ अपने सेक्स के समय, जुनून और आनंद में सुधार कर सकते हैं।
इसमें एक विशेष लुब्रीकेंट होता है, जो लिंग को लम्बे समय तक स्खलित होने से रोकता है और आपको लम्बे समय तक सेक्स करने में मदद करता है। साथ ही, यह एक आम कंडोम की तरह यौन रोगों और अनचाहे गर्भ से भी बचाता है।
भारत के लाखों लोग ड्यूरेक्स ब्रांड पर भरोसा करते हैं, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय कंडोम मानकों को पूरा करता है और आपको वह आत्मविश्वास, उत्साह और विविधता प्रदान करता है जो आप चाहते हैं।
जैसा कि हमने पहले बताया था, लाखों लोग ड्यूरेक्स पर भरोसा करते हैं क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय कंडोम मानकों को पूरा करता है, उच्च गुणवत्ता का होता है, और त्वचा विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित है।
महिला की क्लाइटोरिस काफी संवेदनशील होती है, और यदि इसे सेक्स के दौरान टच किया जाये या रगड़ा जाए, तो महिला आनंद में पागल हो जाती है। इस काम को ड्यूरेक्स एक्स्ट्रा रिब्ड कंडोम आसान बनाता है।
इसमें रबड़ के नुकीले आकार के उभार होते हैं, जो आम डॉटेड कंडोम की बिंदियों से बड़े होते हैं। यह उभार सेक्स के दौरान महिला की क्लाइटोरिस पर रगड़ पैदा करते हैं।
ड्यूरेक्स एक्स्ट्रा डॉटेड कंडोम न केवल सेक्स के दौरान गर्भनिरोध का प्रभावी तरीका है, बल्कि इसकी बिंदीदार बनावट के कारण यह दोनों पार्टनरों के सेक्स को और अधिक आनंदायक बनाता है।
यह एक सुगन्धित लुब्रीकेंट में भीगा होता है और पहनने में आसान होता है।
यह कंडोम भी त्वचा विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित है, और उपयोग के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होता है।
जैसा कि इसका नाम है, यह कंडोम हद से ज्यादा पतला और हल्का होता है, जिससे सेक्स और भी अधिक आनंदमय और संवेदनशील हो जाता है।
यह कंडोम बहुत पतला होते हुए भी मजबूत, पूरी तरह से पारदर्शी और चिकनाई युक्त होता है।
जब लंबे समय तक चलने वाली सुरक्षा और जबरदस्त आनंद की बात आती है, तो मैनफोर्स एक विश्वसनीय ब्रांड है।
आप और आपके साथी दोनों के लिए, मैनफोर्स कंडोम हेज़लनट फ्लेवर एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
ड्यूरेक्स म्यूचुअल क्लाइमेक्स कंडोम दस पीस के पैकेट में आता है और दोनों सेक्स पार्टनरों को पारस्परिक ऑर्गाज्म प्राप्त करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
जैसा कि इसका नाम है, इस कंडोम के अंदर क्लाइमेक्स कंट्रोल करने वाला लुब्रीकेंट होता है, जो दोनों पार्टनरों की संवेदनाओं को कम करके सेक्स को लम्बा खींचता है।
और आपको अब यह बताने की आवश्यकता तो नहीं है कि सभी ड्यूरेक्स कंडोम 100% लेटेक्स से बने होते हैं और उपयोग में बहुत आसान होते हैं।
इस हनीमून सरप्राइज बॉक्स में कामसूत्र कंडोम का एक विशेष पैक और साथ ही कई अन्य चीजें शामिल होती हैं, जो आपके प्रिय के साथ रोमांस को और अधिक मनोरंजक बनाती हैं।
इस पैक में सुगंधित कंडोम, एक मुलायम आंखों की पट्टी, और अन्य सहायक उपकरण शामिल हैं, जो इसे आपके जीवनसाथी के साथ हनीमून या सालगिराह मनाने के लिए एक आदर्श विकल्प बनाते हैं।
मैनफोर्स वाइल्ड स्ट्रॉबेरी कंडोम को जब सही तरीके से उपयोग किया जाता है, तो यह गर्भधारण और यौन संचारित रोगों से काफी हद तक सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
यह लुब्रिकेटेड भी होता है।
उच्च सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसका पूरी तरह से परीक्षण किया गया है।
ड्यूरेक्स एयर 10 कंडोम के पैकेट में आता है।
यह सबसे पतले कंडोम में से एक है, जो अच्छी सुरक्षा प्रदान करते हुए संवेदनशीलता और अंतरंगता को बढ़ाता है।
मैनफोर्स एक उच्च श्रेणी का कंडोम ब्रांड है जो ISO मानकों का सख्ती से पालन करता है।
मैनफोर्स के फ्लेवर्ड कंडोम का अनूठा वर्गीकरण सुरक्षित सेक्स को बढ़ावा देता है।
इन मोहक विविधताओं को आपके आनंद और संतुष्टि को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
मैनफोर्स स्टैमिना कंडोम अविश्वसनीय रूप से चिकनाई युक्त होता है, जो घर्षण को कम करने में मदद करते हैं और आपको व आपकी साथी को अधिकतम आराम और संतुष्टि देने के लिए चिपचिपाहट को समाप्त करते हैं।
रिब्ड, डॉटेड और उभरे साँचे होने के कारण, यह 3-इन-1 कंडोम सेक्स को अधिक रोचक और मजेदार बनाता है।
यह सुरक्षित और उपयोग करने में आसान होता है।
ये हाई-एंड कंडोम उच्च गुणवत्ता वाले प्राकृतिक लेटेक्स से बना होता है और सेक्स के दौरान आनंद को बढ़ा सकता है।
कामसूत्र डॉटेड मैंगो कंडोम चलता फिरता गर्भनिरोधक उपकरण होता है, जो आपको किसी भी समय बिना चिंता के रोमांटिक होने में मदद कर सकता है।
यह 100 प्रतिशत शुद्ध रबर लेटेक्स से बना होता है, जिससे आप और आपकी जीवनसाथी एक-दूसरे के लिए प्यार को फिर से जगा सकते हैं।
इस कंडोम की बिंदीदार बाहरी सतह, संभोग के दौरान आनंद बढ़ाने में मदद कर सकती है।
यह अपने आम के स्वाद के कारण, एक शानदार और स्वादिष्ट संभोग अनुभव देने में मदद करता है।
जब एक असली रोमांटिक अनुभव की बात आती है, तो कामसूत्र डॉटेड मैंगो कंडोम दोनों पार्टनरों के लिए एक अच्छा विकल्प होता है।
शानदार सम्भोग के लिए 10 कंडोम का मैनफोर्स गेम 3 इन 1 बॉक्स, अल्टीमेट गेम चेंजर हो सकता है।
पहनने में आसान यह कंडोम चिकनाई युक्त, पारदर्शी और लिंग की संरचना को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है, जिसमें बेहतर फिट के लिए निप्पल जैसा सिरा होता है।
यह ISO और GMP-प्रमाणित कंडोम उच्च गुणवत्ता वाले प्राकृतिक रबर के लेटेक्स से बना होता है।
इसका उद्देश्य एसटीडी, एचआईवी/एड्स और अन्य यौन संचारित रोगों की संभावना को काफी हद तक कम करना है।
यह 12 कंडोम के 5 इन 1 बॉक्स में आता है।
यह कंडोम खुशबूदार, कांटेदार व दानेदार होता है और क्लाइमेक्स में देरी करने में मदद करता है।
यह प्रीमियम रबर लेटेक्स से बने लुब्रिकेटेड सिरों वाला कंडोम है।
बारीक रूप से तैयार किए गए उभरे हुए बिंदुओं को कंडोम पर रणनीतिक रूप से स्थापित किया गया है, ताकि यह अतिरिक्त आनंद प्रदान करें।
एक प्रभावी कंडोम की कुछ मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:
कंडोम को आपके लिंग में ठीक से फिट होने के लिए उचित आकार का होना चाहिए।
एक कंडोम जो बहुत बड़ा होता है, वह फिसलन जैसी समस्या पैदा कर सकता है, जबकि एक बहुत छोटा कंडोम असहज महसूस करा सकता है और लिंग के रक्तसंचार में रूकावट पैदा कर सकता है।
इसलिए अपने लिए सही मॉडल का पता लगाने के लिए, आपको विभिन्न मॉडल के अलग-अलग आकारों की जाँच करना महत्वपूर्ण हो सकता है।
कंडोम अब लेटेक्स, जो कि एक प्राकृतिक पदार्थ होता है, या सिंथेटिक पदार्थ जैसे पॉलीयुरेथेन या पॉलीसोप्रीन से निर्मित किया जा सकता है।
ये तीनों पदार्थ अवांछित गर्भधारण और यौन संचारित संक्रमणों की संभावना को कम करते हैं।
हालाँकि कुछ लोगों को लेटेक्स से एलर्जी हो सकती है या अत्यधिक संवेदनशीलता उन्हें प्रभावित कर सकती है। इन स्थितियों में सिंथेटिक पदार्थों से बने कंडोम एक बेहतर उपाय हैं।
लेटेक्स कंडोम का उपयोग केवल पानी आधारित लुब्रीकेंट के साथ ही किया जाना चाहिए। क्योंकि तेल आधारित लुब्रीकेंट या पेट्रोलियम जेली इसे घोल सकता है, जिससे कंडोम फटने की सम्भावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
सिंथेटिक मेम्ब्रेन से बने कंडोम का इस्तेमाल किसी भी प्रकार के लुब्रीकेंट के साथ किया जा सकता है।
कंडोम का इस्तेमाल करने से लिंग की संवेदनशीलता कम हो जाती है।
कुछ पुरुषों के लिए जो बहुत जल्दी स्खलन नहीं करना चाहते, उनके लिए यह कम संवेदनशीलता फायदेमंद हो सकती है।
दूसरी ओर, कुछ लोगों को यह असुविधाजनक लग सकता है।
अधिकांश उपयोगकर्ता चिकनाई युक्त कंडोम चुनते हैं। विभिन्न कंडोम ब्रांडों में चिकनाई के स्तर के विकल्प भी उपलब्ध होते हैं।
इसके अतिरिक्त, कुछ कंडोम के लुब्रीकेंट में शुक्राणुनाशक मिले होते हैं, जो वीर्य में मौजूद शुक्राणुओं को खत्म करके गर्भावस्था की सम्भावना को और ज्यादा कम कर देते हैं।
हालाँकि कुछ महिलाओं को शुक्राणुनाशकों से अपनी में योनि या मलाशय की परत में जलन हो सकती है, जिससे संभावित रूप से संक्रमण की संभावना भी बढ़ जाती है।
कंडोम निर्माता अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए, अपने उत्पाद को रचनात्मक रूप से बेहतर बनाने में लगे रहते हैं।
कंडोम की कुछ विशेषताएं या तत्व (जैसे रंग या स्वाद) ग्राहकों के आनंद के अनुभव को बढ़ा सकते हैं।
हालाँकि कुछ लोगों को बिना किसी रंग, स्वाद, बनावट, मिलावट के सीधा सादा कंडोम पसंद होता है।
हां, कंडोम प्रभावी होते हैं, लेकिन केवल तभी जब इन्हें हर सेक्स के दौरान सही तरीके से इस्तेमाल किया जाये।
सही तरीके से उपयोग किये जाने पर, कंडोम एचआईवी संक्रमण से बचाने में औसतन 80% से 95% तक प्रभावी होते हैं।
इस बात के काफी कम प्रमाण हैं कि दो या दो से अधिक कंडोम पहनना फायदेमंद हो सकता है। चूँकि कंडोम के बीच घर्षण के कारण इनके टूटने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए आमतौर पर डबल कंडोम पहनने की सलाह नहीं दी जाती।
नहीं, अधिकांश पुरुषों के लिए नहीं। लिंग का खड़ा न होना विभिन्न कारकों के कारण हो सकता है। इसके कुछ कारण शारीरिक होते हैं, तो कुछ मनोवैज्ञानिक। कंडोम अपने आप में नपुंसकता को प्रेरित नहीं करता है।
यदि सेक्स के दौरान कंडोम फिसल जाता है या टूट जाता है, तो आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियां लेने से महिला के गर्भवती होने की संभावना कम हो सकती है। यदि एचआईवी संक्रमण की संभावना है, तो डॉक्टर द्वारा पोस्ट-एक्सपोज़र प्रोफिलैक्सिस – एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी की सलाह दी जा सकती है।