ऑस्ट्रेलिया में हुए एक शोध के अनुसार लिंग का साइज यौवनावस्था (puberty) के दौरान शरीर में निकलने वाले ग्रोथ हॉर्मोन्स के कारण सबसे तेजी से बढ़ता है। इसलिए 10 से 14 वर्ष की उम्र में लिंग सबसे तेजी से बढ़ता है और 16 से 21 वर्ष की उम्र तक बढ़ सकता है।
कई युवा किशोरावस्था के दौरान अपने लिंग की साइज को लेकर चिंतित होने लगते हैं, लेकिन ज्यादातर लड़कों के लिंग का साइज 21 वर्ष की उम्र तक विकसित होता है।
यौवनावस्था के दौरान लड़कों के शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं, जैसे मांशपेशियों का मजबूत होना, हाइट बढ़ना, मूँछ-दाढ़ी आना आदि। साथ ही, यही वो समय होता है जब लिंग सेक्स के लिए उत्तेजित होने लगता है। इस दौरान आपके अंडकोष भी बढ़ने लगते हैं और लिंग के आसपास बाल उगने लगते हैं।
सबसे तेजी से विकास 12 और 16 वर्ष की आयु के बीच होता है। लिंग पहले लंबाई में बढ़ता है और फिर चौड़ाई में बढ़ने लगता है। इस दौरान आपके लिंग में अचानक और काफी तेजी से बदलाव हो सकते हैं।
आपने देखा होगा कि आपके शरीर (जिसमें लिंग भी शामिल है) में हफ़्तों तक तेजी से कोई बदलाव होना शुरू होता है। इसके बाद यह रुक जाता है और महीनों तक कुछ नहीं होता, और फिर दोबारा एकदम से बदलाव शुरू होने लगते हैं।
आपका लिंग 18 से 21 वर्ष की उम्र तक पूरी तरह से विकसित हो जाता है।
सामान्य तौर पर, जब आपकी हाइट बढ़ना बंद हो जाती है, उसके 1 से 2 साल तक या अंडकोष पूरी तरह बढ़ने के 4 से 6 साल बाद तक लिंग बढ़ता रहता है। हालाँकि आपको यह जानना भी जरूरी है कि लिंग पूरा बढ़ने के पहले हस्थमैथुन या सेक्स करने से उसकी ग्रोथ पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।
हालाँकि अक्सर कई लड़के अपने लिंग के साइज को कम आंकते हैं, क्योंकि वह उसे गलत एंगल से देखते हैं। इसलिए पहले अपने लिंग की साइज को ठीक से माप लें और फिर कोई धारणा रखें।
अक्सर लोगों को यह भी गलतफहमी होती हैं कि लिंग की औसत साइज कितनी होनी चाहिए, और वह अपने लिंग को छोटा समझने लगते हैं। इस बात की सम्भावना ज्यादा होती है कि उनका लिंग औसत साइज का ही हो।
एक बात और ध्यान रखें, कुछ लोगों के बैठे हुए लिंग का साइज खड़े हुए लिंग से काफी ज्यादा छोटा हो सकता है, यह लिंग के कई प्रकारों में से एक होता है जिसे ग्रोवर लिंग कहा जाता है। इसलिए अपने बैठे लिंग को देखकर चिंतित न हों।
यदि आप बिना किसी परेशानी के पेशाब कर सकते हैं या सेक्स क्रिया (या हस्तमैथुन) में संलग्न हो सकते हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
लिंग की साइज को लेकर कई गलतफहमियां फैली हुई हैं, और अक्सर युवा लोग इन बातों को सुनकर काफी तेजी से फैलाते हैं, जिससे हर व्यक्ति निजी तौर पर चिंतित होने लगता है।
यदि आपको लगता है कि आपमें यौवनावस्था देर से शुरू हुई या आपके लिंग का साइज असामान्य रूप से छोटा है, तो आपको सबसे पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अपने डॉक्टर से अपने लिंग के बारे में खुलकर बात करें।
आपके डॉक्टर ने शारीरिक विकास के सामान्य और असामान्य पहलुओं का अध्ययन किया होगा और इस प्रकार की समस्याओं को कई बार सुना होगा। इसलिए वह आपकी चिंता का सही कारण और उपाय बताने में ज्यादा सक्षम होगा।
अपने लिंग की साइज को लेकर चिंता महसूस करना असामान्य नहीं है, खासतौर से यौवनावस्था के दौरान। लेकिन अक्सर यह चिंतायें ऊपर दी गई गलतफहमियों पर आधारित होती हैं।
जब आपको सही तथ्यों के बारे में पता चलता है और आपका आत्मविश्वास बढ़ता है, तो आपकी लिंग की साइज को लेकर सारी चिंतायें ख़त्म हो जाती हैं। यदि फिर भी आप अपने लिंग को बड़ा करना चाहते हैं तो निम्न प्राकृतिक उपायों को अपनाकर देखें: