लिंग की साइज कितनी होनी चाहिए?

यह एक ऐसा प्रश्न है जिसके बारे में कई पुरुषों ने अपने जीवन में कभी न कभी तो सोचा ही होगा: लिंग की औसत लम्बाई और मोटाई कितनी चाहिए?

ब्रिटिश जर्नल ऑफ़ यूरोलॉजी इंटरनेशनल (BJUI) में पब्लिश हुए एक शोध के अनुसार बैठे हुए लिंग की औसत लम्बाई 3.61 इंच होनी चाहिए और खड़े हुए लिंग की 5.16 इंच।

बैठे हुए लिंग की औसत मोटाई 3.66 इंच होनी चाहिए और खड़े लिंग की 4.59 इंच।

लिंग की साइज के बारे में और अधिक जानने के लिए आगे पढ़ते रहें, सेक्स संतुष्टि में लिंग की साइज कितना मायने रखती है और यदि आपको चिंता है कि आपका लिंग छोटा या पतला है तो आपको क्या करना चाहिए।

  1. शोध
  2. क्या साइज के कोई मायने हैं?
  3. साइज कैसे बढ़ायें
  4. बॉडी इमेज सुधारें
  5. निष्कर्ष
  6. प्रश्नोत्तर

शोध क्या कहता है?

BJUI शोध में 17 अध्ययनों के डेटा का उपयोग किया गया था, और अध्ययन में भाग लेने वालों की संख्या 15,000 से अधिक थी। पहले से सूचीबद्ध औसत के अलावा, विशेषज्ञों ने आकारों का चार्ट बनाया और उन्हें प्रतिशत के हिसाब से वर्गीकृत किया।

उदाहरण के लिए, 6.3 इंच का एक सीधा लिंग 95 वें प्रतिशत में है। इसका मतलब है कि 100 पुरुषों में से केवल पांच का लिंग 6.3 इंच से अधिक होगा।

इसी तरह, 3.94 इंच का एक सीधा लिंग 5 प्रतिशत में है, जिसका अर्थ है कि 100 में से केवल पांच पुरुषों का लिंग 3.94 इंच से कम होगा।

अन्य शोधों ने भी इसी तरह के रिजल्ट दिए हैं।

जर्नल ऑफ यूरोलॉजी में प्रकाशित हुए एक अध्ययन में भी यह पाया गया है कि बैठे हुए लिंग को देखकर उसके खड़े होने की साइज का अनुमान नहीं लगाया जा सकता। सरल शब्दों में कहें तो दो पुरुषों के बैठे हुए लिंग की साइज एक जैसी होने पर भी उनके खड़े हुए लिंग की साइज में काफी अंतर हो सकता है।

क्या साइज के कोई मायने होते हैं?

कुछ पुरुषों को यह चिंता होती है कि उनका लिंग अपने और अपनी पार्टनर को पूर्ण यौन संतुष्टि प्रदान नहीं कर पायेगा। कुछ पुरुष इस बारे में भी चिंतित हो सकते हैं कि वे नग्न अवस्था में कैसे दिखते हैं।

जब संभोग की बात आती है, तो लिंग की साइज के कोई मायने नहीं होते।

PLOS One जर्नल में प्रकाशित हुए एक शोध में शोधकर्ताओं ने लिंग के आकार के बारे में 75 यौन रूप से सक्रिय महिलाओं का इंटरव्यू लिया। उनसे पूछा गया कि वह वन-नाईट स्टैंड और लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप में किस साइज के लिंग को पसंद करती हैं।

महिलाओं को 33 अलग-अलग आकार के 3-डी लिंग के मॉडल दिखाए गए थे, जो नीले रंग की प्लास्टिक से बने थे ताकि किसी विशेष नस्ल का सुझाव न दिया जा सके।

वन-टाइम रिलेशनशिप के लिए महिलाओं ने औसतन 6.4 इंच लम्बे और 5 इंच मोटे लिंग को पसंद किया।

लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप के लिए महिलाओं ने औसतन 6.3 इंच लम्बे और 4.8 इंच मोटे लिंग को पसंद किया।

यह दोनों ही चुनाव लिंग की औसत साइज से थोड़े ही बड़े हैं।

महिलाओं की पसंद के बारे में ऐसा ही एक और अध्ययन BMC Women’s Health में प्रकाशित हुआ।

इसमें यह पाया गया कि महिलाओं को सेक्स संतुष्टि देने के लिए लिंग की लम्बाई की जगह मोटाई ज्यादा मायने रखती है।

किसी भी पुरुष की अपने लिंग के प्रति धारणा उसके सेल्फ कॉन्फिडेंस और पॉजिटिव बॉडी इमेज पर सीधा असर डालती है। जो पुरुष अपने लिंग की साइज को लेकर चिंतित रहते हैं, उनमें इरेक्टाइल डिसफंक्शन और भावनात्मक समस्यायें होने की सम्भावना काफी ज्यादा होती है।

इस तरह की आत्म-चिंता वाले पुरुषों के साथ काम करने वाले चिकित्सक अक्सर पाते हैं कि अपने लिंग को छोटा समझने वाले ज्यादातर पुरुषों का लिंग वास्तव में नार्मल साइज का ही होता है। 67 पुरुषों पर किये गए एक शोध में भी इस बात की पुष्टि हुई।

क्या मैं अपने लिंग की साइज को बड़ा सकता हूँ?

अपने लिंग के आकार को बढ़ाने की कोशिश करने का निर्णय एक यूरोलॉजिस्ट की सलाह लेकर सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए।

जर्नल ऑफ़ यूरोलॉजी में हुए एक शोध ने यह परामर्श दिया कि जिन पुरुषों के बैठे हुए लिंग का साइज 1.6 इंच से कम और खड़े हुए लिंग का साइज 3 इंच से कम हो, उन्हें ही लिंग बढ़ाने की तकनीकों के बारे में सोचना चाहिए।

साथ ही, कोई भी निर्णय लेने से पहले आपको एक मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन करवाना चाहिए और अपनी समस्याओं के बारे में बात करना चाहिए।

यदि आप ट्रीटमेंट के जरिये लिंग बड़ा करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके पास निम्न विकल्प हैं:

  • एक प्रकार की सर्जिकल प्रक्रिया में लिंग और प्यूबिक बोन को जोड़ने वाले लिगामेंट को काट दिया जाता है। इस ऑपरेशन में आपका लिंग थोड़ा बाहर की तरफ उभर आता है और ज्यादा लम्बा दिखाई देने लगता है।
  • एक अन्य प्रकार की सर्जरी में स्किन ग्राफ्टिंग (त्वचा उपरोपन) की जाती है। मतलब शरीर के किसी अन्य भाग से स्किन को निकालकर लिंग पर लगाईं जाती है जिससे उसकी मोटाई बड़ जाती है।
  • कुछ पुरुषों को अपने प्यूबिक बोन के आस-पास लिपोसक्शन (liposuction) से लाभ मिलता है। लिपोसक्शन फैट निकालने की प्रक्रिया को कहते हैं। लिंग के आधार के आसपास की स्किन में फैट जमा होने से भी वह छोटा दिखाई दे सकता है।
  • इन्फ्लेटेबल पेनाइल प्रोस्थेटिक्स (inflatable penile prosthetics), इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज में और लिंग को लंबा करने के लिए प्रभावी है। इस प्रक्रिया में लिंग के अंदर नमक के पानी से भरी लचीली छड़ें डाली जाती हैं। यह छड़ें एक पंप से कनेक्ट होती हैं जिसे स्क्रोटम (लिंग के आधार के नीचे मौजूद हिस्सा) में फिट किया जाता है। जब भी आप इस पंप को दबाते हैं तो नमक का पानी छड़ों में भर जाता है और वह फूल जाती हैं, जिससे आपका लिंग खड़ा हो जाता है और पहले से ज्यादा मोटा होता है।

यदि आप अपने लिंग लंबा चौड़ा करवाने में रुचि रखते हैं, तो अपने डॉक्टर से परामर्श लें, जिसे इन प्रक्रियाओं को करने का बहुत अनुभव हो।

अपनी बॉडी इमेज को पॉजिटिव बनाने के टिप्स

यदि आप अपनी बॉडी को लेकर नाखुश हैं, चाहे वह आपके लिंग का आकार हो या आपका कोई अन्य अंग, अपने बारे में बेहतर महसूस करने के लिए इन उपयोगी सुझावों को आजमाएँ:

  • अपनी उन विशेषताओं और शरीर के अंगों पर ध्यान केंद्रित करें जिन्हें आप पसंद करते हैं, जैसे कि चौड़े कंधे या एक अच्छी मुस्कान।
  • अपने शरीर के वजन को कंट्रोल करें और अपनी रोज की दिनचर्या में एक्सरसाइज और योग को शामिल करें। यदि आप फिट और स्वस्थ दिखेंगे, तो अपने बारे में बेहतर महसूस भी करेंगे।
  • अपनी लिंग की साइज को लेकर हतोत्साहित न हों। आपके लिंग की साइज चाहे जो भी हो, आप अपनी पार्टनर को संतुष्ट कर सकते हैं।
  • खुद की तुलना एथलीटों, मॉडलों और अभिनेताओं से न करें। इससे आप अपनी एक अवास्तविक छवि बना लेंगे और अपने लिए सही चीजों का चुनाव नहीं कर पाएंगे।
  • अकेलेपन से दूर रहें और अपना ज्यादा से ज्यादा समय और ऊर्जा उन गतिविधियों में बितायें जिन्हें करने में आपका मन बहलता हो, जैसे खेल-कूद, हॉबी, यात्रा आदि। लम्बे समय का आत्मसम्मान अपने आप में रचनात्मकता (क्रिएटिविटी) और बुद्धिमत्ता (इंटेलिजेंस) लाने और अपने मूल सिद्धातों का नियमित पालन करने से आता है।

निष्कर्ष

हालाँकि बहुत सारे पुरुषों को यह चिंता होती है कि उनके लिंग का साइज औसत से कम है। लेकिन सच तो यह है कि इनमें से ज्यादातर पुरुषों का लिंग औसत साइज के आसपास ही होता है। आप अपने लिंग को मापकर इसकी पुष्टि कर सकते हैं और अपने मन को शांत कर सकते हैं।

यदि फिर भी आपको लगता है कि आपका लिंग काफी छोटा है तो किसी अच्छे यूरोलॉजिस्ट से सलाह लें। वह आपकी समस्या का सही कारण और उपाय बताने में मदद कर सकता है।

प्रश्नोत्तर: लिंग की साइज और उम्र

क्या उम्र बढ़ने से लिंग का साइज स्वाभाविक रूप से बदलता है?

उम्र बढ़ने के साथ-साथ लिंग की साइज में कमी आना सामान्य होता है। 60 से 70 साल के पुरुषों में लिंग का आकार 0.4 से 0.6 इंच कम हो सकता है। इसके अलावा, उम्र के साथ-साथ शरीर में वसा की मात्रा बढ़ने के कारण भी लिंग छोटा दिखाई दे सकता है। इसलिए शरीर का वजन ठीक बनाये रखने से लिंग की दिखावट भी ठीक रहती है।

Scroll to Top