लिंग पर एलोवेरा जेल लगाने के फायदे नुकसान

एलोवेरा एक रसीला पौधा है, जिसमें कई औषधीय गुण होते हैं। ज्यादातर लोग एलोवेरा का इस्तेमाल चोटों को ठीक करने और स्किन में निखार लाने के लिए करते हैं।

कुछ ऑनलाइन दावे और वास्तविक सबूत बताते हैं कि एलोवेरा लिंग बढ़ाने और यौन क्रिया बेहतर करने में भी उपयोगी हो सकता है। हालांकि, इन दावों का समर्थन करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

इस लेख में हम यौन कामकाज और लिंग के लिए एलोवेरा के संभावित लाभों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही, कुछ अन्य वैकल्पिक तरीकों पर भी चर्चा करेंगे जिनका उपयोग किया जा सकता है।

एलोवेरा क्या है?
प्रभावशीलता
उपयोग करने का तरीका
जोखिम और दुष्प्रभाव
वैकल्पिक तरीके
सेक्स टिप्स

एलोवेरा क्या है?

एलोवेरा एक छोटे तने वाला झाड़ी जैसा पौधा होता हैं, जिसमें लंबी और मोटी हरी पत्तियां होती हैं। इन पत्तियों में एक जेल भरा होता है जिसमें मुख्य रूप से पानी होता है।

इसके औषधीय उपयोगों का एक लंबा इतिहास है। अमेरिका के NIH संस्थान के अनुसार एलोवेरा के निम्न फायदे हो सकते हैं:

  • मॉइस्चराइजेशन: शोध से पता चलता है कि एलोवेरा में स्किन को नमी प्रदान करने वाले गुण होते हैं।
  • जलने की चोट: एक पुराने शोधों के रिव्यु से पता चलता है कि एलोवेरा जली स्किन को ठीक करने में मदद करता है।
  • इन्फ्लेमेशन: एलोवेरा में ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जिनमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और सूजन रोधी गुण होते हैं।
  • जीर्ण अल्सर: 2016 के एक शोध में पुराने जीर्ण अल्सर पर एलोवेरा के प्रभावों की जाँच की गई, और पता चला कि यह पारंपरिक उपचारों की तुलना में तेजी से घाव भरने में मदद करता है।
  • पेट में जलन: पेट में जलन का अनुभव करने वाले लोगों के लिए, एलोवेरा सिरप के कैप्सूल लेना एक प्रभावी उपचार हो सकता है।
  • मौखिक स्वास्थ्य: एलोवेरा में रोगाणुरोधी गुण होने के कारण, यह मुँह को स्वस्थ रखने में उपयोगी हो सकता है।

प्रभावशीलता

एलोवेरा लिंग के आकार, स्टैमिना, कामेच्छा और सेक्स टाइम बढ़ाने में कुछ हद तक फायदेमंद हो सकता है।

2014 के एक शोध में एलोवेरा को चूहों में इंजेक्ट करके इसके प्रभावों को देखा गया और पाया गया कि यह टेस्टोस्टेरोन और शुक्राणु उत्पादन में बढ़ोतरी करता है। हालांकि, बाद के एक शोध में कहा गया है कि एलोवेरा चूहों में शुक्राणुओं की संख्या को कम कर सकता है।

वर्तमान में, किसी भी वैज्ञानिक शोध ने मानव पुरुषों के लिंग और यौन क्रिया पर एलोवेरा के प्रभावों का पता नहीं लगाया है। लिंग बढ़ाने के उद्देश्य से एलोवेरा की प्रभावशीलता की पुष्टि करने के लिए अभी और शोध होना आवश्यक हैं।

हालाँकि एलोवेरा एक प्राकृतिक पदार्थ होता है, और स्किन के लिए इसके कई फायदे होते हैं। इसलिए बिना किसी दुष्प्रभाव की चिंता के, आप इसे अपने लिंग पर लगाकर देख सकते हैं, और आकार व यौन क्रिया में फायदा होने पर इसका उपयोग जारी रख सकते हैं।

उपयोग करने का तरीका

एलोवेरा बाजार में कई अलग-अलग रूपों में उपलब्ध होता है। जैसे:

  • जेल: एक व्यक्ति सामान्य रूप से एलोवेरा जेल को सीधे लिंग की स्किन पर लगा सकता है। कुछ उत्पादों में आपको जेल को रगड़ने की आवश्यकता हो सकती है, जबकि अन्य में आपको जेल की एक पतली परत लगाए रखने की आवश्यकता हो सकती है, ताकि स्किन इसे सोख सके।
  • जूस: यदि आप एलोवेरा को मौखिक रूप से सेवन करना चाहता है, तो बाजार में एलोवेरा जूस भी उपलब्ध होता है। हालांकि, आपको सावधानी रखना जरूरी है, क्योंकि एलोवेरा जूस के रेचक प्रभाव हो सकते हैं, यानी इसके कारण आपको दस्त लग सकते हैं। इसलिए एलोवेरा जूस का उपयोग करते समय, हमेशा उत्पाद पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  • सप्लीमेंट: एलोवेरा के सप्लीमेंट कैप्सूल के रूप में आते हैं, और यह अक्सर किसी भी मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध होते हैं। हालांकि, जब सप्लीमेंट लेने की बात आती है तो आपको सबसे पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

जोखिम और दुष्प्रभाव

एलोवेरा युक्त उत्पाद को सीधे लिंग पर लगाने से कोई भी नकारात्मक दुष्प्रभाव होने की संभावना नहीं होती। हालांकि, अगर उत्पाद में अल्कोहल जैसे अन्य तत्व मिले हैं, तो इससे लिंग में जलन हो सकती है।

कुछ लोगों को एलोवेरा से एलर्जी भी हो सकती है।

आपकी स्किन को एलोवेरा से एलर्जी है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए एलोवेरा को हाथ के एक छोटे हिस्से पर कुछ देर तक लगाए रखें। यदि इससे आपकी स्किन जलन, खुजली या लालिमा अनुभव होती है, तो इसका मतलब है आपकी स्किन को एलोवेरा से एलर्जी है।

वैकल्पिक तरीके

हो सकता है एलोवेरा आपके लिंग और यौन स्वास्थ्य के लिए उतना उपयोगी न हो जितना आप चाहते हैं। लेकिन ऐसे कई अन्य उत्पाद और उपचार उपलब्ध हैं जिन्हें आप आजमा सकते हैं।

सुन्न करने वाला स्प्रे

सुन्न करने वाला स्प्रे मेडिकल स्टोर पर डिसेन्सिटाइजिंग स्प्रे (Desensitizing spray) के नाम से मिलता है।

यह स्प्रे लिंग के मुठ और शाफ्ट पर लोकल अनेस्थेटिक लगाने का काम करता है, जिससे वह हल्का सुन्न हो जाता है।

2017 के एक शोध के अनुसार, डिसेन्सिटाइजिंग स्प्रे पुरुषों को लम्बे समय तक सेक्स करने में मदद कर सकता है, क्योंकि यह लिंग की संवेदनशीलता को कम करता है।

कॉक रिंग

कॉक रिंग एक रबड़ का छल्ला होता है, जिसे लिंग खड़ा होने के बाद उसके आधार पर पहना जाता है।

यह लिंग में रक्त को लम्बे समय तक फंसाये रखता है, जिससे वह ज्यादा देर तक खड़ा रहता है और सेक्स लम्बा चलता है।

केगेल एक्सरसाइज

लिंग के पीछे पेल्विक फ्लोर नामक मांसपेशियां होती हैं, जो लिंग में रक्त संचार को नियंत्रित करने में मदद करती हैं।

इन मांसपेशियों को मजबूत बनाकर आप अपने लिंग के रक्तसंचार, इसे खड़ा रखने की क्षमता और स्खलन पर ज्यादा नियंत्रण पा सकते हैं।

इन मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज को केगेल एक्सरसाइज कहा जाता है, जिसे करने का तरीका निम्न है:

  1. सबसे पहले आपको अपनी पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों का पता लगाना है।
  2. इन माँसपेशियों का पता लगाने का सबसे आसान तरीका होता है, जब आपको तेज पेशाब लगे, तो जिन माँसपेशियों के जरिये आप इसे रोके रखते हैं, उनका अनुभव करें, यही आपकी पेल्विक फ्लोर माँसपेशियाँ है।
  3. अब आपको इन मांसपेशियों को कॉन्ट्रैक्ट करने (सिकोड़कर ढीला छोड़ने) की प्रैक्टिस करना है।
  4. सबसे पहले, आप इन मांसपेशियों को सिकोड़ें और फिर 5 सेकंड्स के लिए होल्ड करें।
  5. अब इन्हें ढीला छोड़ दें और 2 सेकंड का रेस्ट लें। और फिर से इन्हें सिकोड़ें।
  6. इस प्रक्रिया को रोज कम से कम 20-30 मिनट तक रिपीट करते रहें।

हालाँकि पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों को मजबूत बनाना इतना आसान नहीं होता, इसलिए अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको इस एक्सरसाइज को लम्बे समय तक नियमित रूप से करना आवश्यक होगा।

लिंग की सर्जरी

लिंग के आकार को बढ़ाने के लिए सर्जरी करवाना एक आखिरी उपाय होता है। यह आमतौर पर उन पुरुषों के लिए एक विकल्प है, जिनका लिंग माइक्रोपेनिस नामक स्थिति या किसी मेडिकल इमरजेंसी के कारण छोटा हो गया हो।

बेहतर सेक्स के लिए टिप्स

यदि आप अपने लिंग के आकार के बारे में आत्म-जागरूक हैं या आपका मानना ​​है कि बड़े लिंग के साथ आप अपनी पार्टनर को बेहतर ढंग से संतुष्ट कर पाएंगे, तो निश्चित रूप से आप अपने लिंग को बड़ा करने की इच्छा रखते होंगे।

लेकिन ऐसा बहुत कम होता है कि किसी पुरुष का लिंग इतना छोटा या पतला हो कि वह उसकी यौन क्रिया और पार्टनर की संतुष्टि को प्रभावित कर सके।

2014 में महिलाओं की सेक्स संतुष्टि पर हुए एक शोध में, प्रतिभागियों ने लिंग के आकार को महत्वपूर्ण नहीं माना। शोध के परिणाम में यौन संतुष्टि के लिए महत्वपूर्ण समझे जाने वाले निम्न कारक सामने आये:

  • साथी की उम्र
  • कितने समय से वह एक साथ हैं
  • दोनों के बीच संचार और तालमेल

निष्कर्ष

हालांकि कुछ सबूत बताते हैं कि एलोवेरा लिंग बढ़ाने के लिए उपयोगी हो सकता है, लेकिन इसको करने के लिए मनुष्यों पर कोई शोध नहीं हुए हैं।

आपके लिए एलोवेरा कितना फायदेमंद होगा, यह जानने के लिए इसका इस्तेमाल करके देखें।

कई अन्य उत्पाद और तकनीकें भी उपलब्ध हैं जिनके जरिये आप अपना लिंग बड़ा सकते हैं और अधिक संतोषजनक यौन संबंध बना सकते हैं।

Scroll to Top