पेनिस स्ट्रेचिंग: लम्बाई और मोटाई बढ़ाने वाली 5 एक्सरसाइज

हाथों या किसी उपकरण के माध्यम से लिंग को स्ट्रेच करने की प्रक्रिया को पेनिस स्ट्रेचिंग कहा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य होता है लिंग की लम्बाई और मोटाई में बढ़ोतरी प्राप्त करना।

हालांकि इस बात के प्रमाण मौजूद हैं कि स्ट्रेचिंग आपके लिंग के आकार को बढ़ा सकती है, लेकिन परिणाम आमतौर पर न्यूनतम होते हैं और काफी लम्बे समय के अभ्यास के बाद प्राप्त होते हैं। कुछ मामलों में यह परिणाम अस्थायी भी हो सकते हैं।

पेनिस स्ट्रेचिंग कैसे काम करती है, अपेक्षित परिणाम कैसे प्राप्त करें, और सुरक्षित स्ट्रेचिंग तकनीकें क्या हैं जिन्हें आप घर पर ही आजमा सकते हैं, इसके बारे में अधिक जानने के लिए आगे पढ़ते रहें।

पेनिस स्ट्रेचिंग कैसे काम करती है?

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पेनिस स्ट्रेचिंग को लेकर हुए अधिकांश शोध उपाख्यानात्मक हैं। यानी प्रतिभागियों ने मौखिक रूप से इसके प्रभावों के बारे में जानकारी दी है।

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

मैनुअल स्ट्रेचिंग में अपने लिंग की आगे की ओर मालिश करना शामिल है। इसका उद्देश्य होता है लिंग की स्किन को आगे की फैलाना और ऊतकों में “माइक्रो-टियर्स” पैदा करना। “माइक्रो-टियर्स” का मतलब होता ऊतकों में छोटी-छोटी चोट बनना। जब यह घाव भरते हैं तो ऊतकों को पहले से अधिक बड़ा कर देते हैं। यही चीज जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान आपकी मांसपेशियों में होती है, उनके छोटे-छोटे ऊतक फट जाते हैं और घाव भरने पर पहले से अधिक बड़े हो जाते हैं, जिसके फलस्वरूप आपकी बॉडी बनने लगती है।

कुछ एक्सरसाइज जैसे जेलकिंग लिंग की मोटाई को बढ़ाने में भी मदद कर सकती हैं।

जिस प्रकार से आपको अपनी बॉडी बनाने के लिए कई दिनों तक नियमित जिम में जाने की आवश्यकता होती है, उसकी प्रकार अपने लिंग में दिखाई देने योग्य अंतर प्राप्त करने के लिए भी आपको कई दिनों पर नियमित स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने की आवश्यकता होगी।

इसी प्रकार, जैसे बॉडी बनने के बाद भी उसे बनाये रखने के लिए आपको नियमित जिम में समय बिताना होता है, उसी प्रकार लिंग को लंबा-मोटा बनाये रखने के लिए भी आपको नियमित स्ट्रेचिंग करते रहना होगा।

स्ट्रेचिंग उपकरण

शोधकर्ताओं ने लिंग बड़ा करने वाले विभिन्न लिंग वर्धक उपकरणों का अध्ययन किया है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कितनी अच्छी तरह से काम कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए, पेनिस पंप को लें। यह एक सिलेंडर के आकार का पंप होता, जिसे लिंग पर पहनकर हवा बाहर निकाली जाती है। इससे लिंग के आसपास वैक्यूम पैदा होता और उसमें रक्त संचार बढ़ जाता है। इसके फलस्वरूप लिंग अपनी क्षमता अनुसार पूरा खड़ा हो जाता है और अस्थाई रूप से ज्यादा लम्बा-मोटा हो जाता है। कुछ लोग यह भी दावा करते हैं कि पेनिस पंप का नियमित इस्तेमाल करने से लिंग को स्थाई रूप से लम्बा-मोटा किया जा सकता है।

पेनाइल ट्रैक्शन डिवाइस (लिंग को खींचने वाला यंत्र) भी एक लोकप्रिय लिंग वर्धक यन्त्र हैं। इस यंत्र को कई घंटों तक बैठे लिंग पर पहने रखना पड़ता है और यह लगातार लिंग में खिंचाव बनाये रखता है। यह उपकरण लिंग के टेढ़ेपन को ठीक करने के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। इसलिए डॉक्टर अक्सर पेरोनी बीमारी के इलाज के लिए ट्रैक्शन डिवाइस के उपयोग की सलाह देते हैं। पेरोनी रोग में लिंग अत्यधिक टेड़ा हो जाता है।

शोध क्या कहते हैं

पेनिस स्ट्रेचिंग तकनीक पर हुए अधिकतर शोधों में लिंग को अस्थाई रूप से लंबा होता हुआ पाया गया है। हालाँकि, लिंग के आकार में स्थायी वृद्धि संभव है या नहीं इस निर्णय पर पहुँचने के लिए अभी और दीर्घकालिक शोधों की आवश्यकता है।

2010 की एक शोध समीक्षा में पाया गया है कि जिन लोगों ने रोज कम से कम 9 घंटों तक स्ट्रेचिंग डिवाइस का उपयोग किया, उन्होंने अपने लिंग के आकार में वृद्धि देखी।

जिन प्रतिभागियों ने 4 महीने के दौरान प्रतिदिन 6 घंटे के लिए ट्रैक्शन उपकरण का उपयोग किया। उनके लिंग की लम्बाई में लगभग 1.7 सेंटीमीटर (लगभग 2/3 इंच) की वृद्धि देखी गई। हालाँकि लिंग की मोटाई पर ज्यादा कोई असर नहीं हुआ।

ट्रैक्शन उपकरणों पर हुए कुछ अन्य शोध निम्न हैं:

  • 2011 के एक शोध में पाया गया कि जिन पुरुषों ने 3 महीने के दौरान प्रतिदिन 9 घंटे तक ट्रैक्शन उपकरण पहने थे, उनके लिंग की लंबाई 1 इंच तक बढ़ गई।
  • ट्रैक्शन उपकरणों पर हुए शोधों की 2013 की एक समीक्षा में पाया गया कि ट्रैक्शन उपकरण लिंग की वक्रता या टेढ़ेपन को ठीक करने के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी होते हैं, न कि लंबाई बढ़ाने के लिए।

लिंग को सुरक्षित रूप से स्ट्रेच कैसे करें

आमतौर पर लिंग की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने में कोई नुकसान नहीं होता। भले ही इनसे लिंग को लिंग को लम्बा मोटा करने में ज्यादा फायदा न मिले, फिर भी यह आपको अपने लिंग के आकार और रूप-रंग के प्रति अधिक सहज महसूस करने में मदद कर सकती हैं।

लिंग को सुरक्षित रूप से स्ट्रेच करने के शोध आधारित तरीके निम्न हैं। हालाँकि याद रखें, पेनिस स्ट्रेचिंग तकनीक पर शोध काफी सीमित हैं। इसलिए नई तकनीक आजमाने से पहले हमेशा डॉक्टर या अन्य स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से बात करें।

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

मैनुअल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से पहले निम्न बातों का ध्यान रखें:

  • इन अभ्यासों को केवल तब करें जब आपका लिंग बैठा हो।
  • यदि एक्सरसाइज के कारण दर्द या बेचैनी महसूस हो तो रुक जाएँ।
  • एक्सरसाइज करते समय दीवार या टेबल के सहारे बैठें या उसपर टिककर खड़े हों।
  • चोट से बचने के लिए इन एक्सरसाइज को दिन में केवल एक या दो बार करें।
  • यदि आप इन एक्सरसाइज को ज्यादा बार या लम्बे समय तक करना चाहते हैं तो पहले डॉक्टर से सलाह लें।

पेनिस में मैन्युअल स्ट्रेचिंग करने का तरीका

  1. अपने लिंग के सिरे को पकड़ें।
  2. अब उसे ऊपर की ओर खींचे, और 10 सेकंड के लिए होल्ड करें।
  3. इसी प्रकार अपने लिंग को 10 सेकंड के लिए बाईं ओर और फिर दाईं ओर खींचें।
  4. एक बार में इस स्ट्रेचिंग को लगभग 5 मिनट के लिए करें और रोजाना एक या दो बार दोहराएं।

या इस तकनीक को आजमाएं:

  1. अपने लिंग के सिरे को पकड़ें।
  2. अपने लिंग को ऊपर की ओर खींचे। इसी समय अपने दूसरे हाथ से लिंग के आधार के नीचे के क्षेत्र पर दबाब बनाये रखें, ताकि खिंचाव ज्यादा हो।
  3. करीब 10 सेकेंड तक इस स्थिति को होल्ड करें।
  4. इसी प्रकार अपने लिंग को बाईं ओर खींचकर दाईं ओर के आधार पर दबाव डालें।
  5. और फिर अपने लिंग को दाईं ओर खींचकर बाईं ओर के आधार पर दबाव डालें।
  6. इस एक्सरसाइज को एक बार में 2 मिनट के लिए करें, और रोजाना एक बार करें।

लिंग की ‘जेल्क’ एक्सरसाइज

  1. अपने हाथ की तर्जनी ऊँगली और अंगूठे को मिलाकर O शेप बनायें।
  2. इस O शेप के जरिये अपने लिंग के आधार को पकड़ें।
  3. अब इस O शेप को तबतक छोटा करते जाएँ जबतक कि लिंग के आधार पर हल्का दबाव न बन जाये।
  4. अब धीरे-धीरे इस O शेप को अपने लिंग के सिर की ओर तब तक ले जाएं जब तक आप लिंग के मुठ (सिर) तक नहीं पहुंच जाते। अगर इसमें दर्द होता है तो दबाव कम करें।
  5. इस एक्सरसाइज को रोजाना 20 से 30 मिनट के लिए करें।

उपकरण के जरिये लिंग की स्ट्रेचिंग

पेनिस पंप का उपयोग करते समय:

  1. अपने लिंग को पेनिस पंप के हवा से भरे कक्ष के अंदर रखें।
  2. अब पंप से हवा को बाहर निकालना शुरू कर दें। इससे लिंग के ऊपर वैक्यूम बनने लगेगा और उसमें रक्त खिंचने लगेगा, जिससे वह खड़ा हो जायेगा।
  3. पेनिस पंप को निकालने के बाद अपने लिंग को 30 मिनट तक खड़ा रखने के लिए आप पेनिस रिंग का उपयोग कर सकते हैं। इस दौरान सेक्स या हस्तमैथुन करना सुरक्षित है।
  4. हालाँकि पेनिस रिंग को 30 मिनट से अधिक समय के लिए न पहनें, क्योंकि इसके कारण लिंग में ऑक्सीजन की कमी होना शुरू हो सकती है।

ट्रैक्शन डिवाइस का उपयोग करते समय:

  1. ट्रैक्शन डिवाइस के बेस एंड में अपना लिंग डालें।
  2. विपरीत छोर पर मौजूद खांचों के भीतर अपने लिंग के सिर को सुरक्षित रूप से रखें।
  3. लिंग के शाफ्ट के चारों ओर सिलिकॉन ट्यूब को जकड़ें।
  4. डिवाइस के निचले हिस्से में मौजूद सिलिकॉन ट्यूब के सिरों को पकड़ें और धीरे-धीरे अपने लिंग को बाहर की ओर खींचें। अगर दर्द या असहजता महसूस होने लगे तो खींचना बंद कर दें।
  5. इस उपकरण को 4 से 6 घंटे तक खिंचे लिंग पर पहने रखें।

संभावित जोखिम और जटिलताएं

अपने लिंग के साथ बहुत अधिक कठोर होने से उसके ऊतकों में चोट लग सकती है या शरीर से लिंग को जोड़ने वाले लिगामेंट को नुकसान हो सकता है। ये चोटें लिंग को खड़ा करने या खड़ा बनाए रखने की आपकी क्षमता को संभावित रूप से बाधित कर सकती हैं।

ट्रैक्शन डिवाइस पहनते समय, अपने डॉक्टर द्वारा बताये गए निर्देशों का पालन करें जैसे कि इसे किस हद तक खींचना है और कितने समय तक पहनना है। इसे लंबे समय तक पहनने या अधिक कठोरता से खींचने से चोट लग सकती है जो लिंग के कार्य को प्रभावित करती है।

पेनिस पंप का उपयोग करने के बाद, पेनिस रिंग के जरिये लिंग में रक्त को 30 मिनट से अधिक समय तक न भरा रहने दें। कुछ घंटों से अधिक समय तक लिंग खड़ा रहने से उसको स्थायी रूप से नुकसान हो सकता है।

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज या डिवाइस के उपयोग से निम्न समस्याएं भी हो सकती हैं:

  • खुजली
  • मामूली चोट लगना या रंग बिगड़ना
  • लिंग की शाफ्ट पर लाल धब्बे बनना
  • सुन्नता
  • नस फटना

यदि लिंग पर यह लक्षण कुछ दिनों से अधिक समय तक बने रहते हैं या गंभीर हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

यदि आपको निम्न समस्याएं अनुभव होती हैं तो तत्काल डॉक्टर से मिलें:

  • लिंग का अचानक और दर्द होते हुए बैठना
  • सूजन
  • बड़ी चोट या खरोंच लगना

मुझे सकारात्मक नतीजे कब दिखेंगे?

नतीजे इस बात पर निर्भर करेंगे कि आप किस तरीके को अपनाते हैं और कितनी नियमितता से इसे करते हैं।

उदाहरण के लिए, ट्रैक्शन डिवाइस का रोजाना 6 घंटे के लिए उपयोग किया जाना आवश्यक होता है, और अक्सर कोई भी ध्यान देने योग्य प्रभाव प्राप्त करने के लिए कुछ महीनों की नियमितता आवश्यक है।

शोधों की उपाख्यानात्मक रिपोर्टों से पता चलता है कि पेनिस पंप का उपयोग करने से जल्दी परिणाम मिल सकते हैं।

अभी स्पष्ट नहीं है कि मैन्युअल स्ट्रेचिंग अभ्यासों के परिणाम देखने में आपको कितना समय लगेगा।

निष्कर्ष

यदि आपको अपने लिंग के आकार को लेकर कोई प्रश्न या चिंता है, तो अपने डॉक्टर से बात करें। वह लंबाई बढ़ाने के आपके विकल्पों पर चर्चा करेगा और बता सकेगा कि इसे सुरक्षित तरीके से कैसे किया जाए।

यह जानने से कि आपका लिंग खिंचाव और उत्तेजना के अन्य रूपों (जैसे पेनिस पंप) पर कैसे प्रतिक्रिया करता है, आपको अपने शरीर के प्रति अधिक सहज महसूस करने में मदद मिल सकती है। इससे आप समय के साथ अपने लिंग के आकार या प्रदर्शन में परिवर्तन भी देख सकते हैं।

किसी भी एक्सरसाइज या उपकरण का उपयोग करते समय उसके दिशानिर्देशों का ठीक से पालन करना सुनिश्चित करें। लिंग की स्ट्रेचिंग को गलत तरीके से उपयोग करने पर लिंग में चोट लग सकती है या स्तंभन दोष हो सकता है।

यदि आपको स्ट्रेचिंग के दौरान दर्द या बेचैनी का अनुभव होता है, या यदि आप अपने लिंग के कामकाज में कोई नकारात्मक बदलाव देखते हैं, तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।

Scroll to Top