कामेच्छा बढ़ाने वाले 7 फूड्स

कामेच्छा या सेक्स ड्राइव के ठीक होने से, आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करते हैं।

कुछ फूड्स के नियमित सेवन से, आप अपनी सेक्स की शक्ति को बढ़ा सकते हैं और लंबे समय तक सेक्स का आनंद ले सकते हैं।

नीचे दिए गए 7 फूड्स में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी कामेच्छा को बढ़ाएंगे और लिबिडो (libido) को ठीक करेंगे।

  1. लहसुन
  2. सेब
  3. नट्स और बीज
  4. सैल्मन फिश​
  5. मांस (मीट)​
  6. सीप
  7. रेड वाइन​

लहसुन​

लहसुन

लहसुन रक्त को पतला करने वाला सबसे अच्छा प्राकृतिक पदार्थ होता है। इसलिए इसे अक्सर उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल और दिल की बिमारियों के इलाज में उपयोग किया जाता है। रक्त पतला होने से वह आसानी से धमनियों में बहता है और जननांगों के साथ-साथ सभी अंगों में रक्त संचार अच्छे से होता है।

आप और आपकी पार्टनर दोनों ही लहसुन के नियमित सेवन से अपनी कामेच्छा को बढ़ा सकते हैं।

सेब​

सेब

रोज एक सेब का सेवन हमें डॉक्टर से दूर रखता है, और यह आपकी लव लाइफ को भी सुधार सकता है। सेब के साथ-साथ बेरीज, चेरी, प्याज और काले अंगूरों में quercetin नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।

यह एंटीऑक्सीडेंट एक प्रकार का फ्लैवोनॉइड होता है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। जहाँ तक बात कामेच्छा की है, तो quercetin प्रोस्टेटाइटिस (prostatitis) और इंटरस्टिशियल सिस्टिटिस (interstitial cystitis) के लक्षणों को नियंत्रित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और यह रक्त संचार को भी बढ़ावा देता है।

प्रोस्टेटाइटिस होने पर प्रोस्टेट ग्लैंड में सूजन आने लगती है। कभी-कभार इसके कारण वीर्य स्खलन में दर्द भी हो सकता है।

इंटरस्टिशियल सिस्टिटिस को पेनफुल ब्लैडर सिंड्रोम भी कहा जाता है। यह महिला और पुरुष दोनों के सेक्स को मुश्किल बना सकता है। इसके मुख्य लक्षण हैं – जननांगों में दर्द, इरेक्टाइल डिसफंक्शन, सम्भोग के दौरान दर्द और कामोत्तेजना में कमी

नट्स और बीज

नट्स और बीज

अपनी प्रेमिका पर अत्यधिक चॉकलेट बरसाना अपना प्रेम दर्शाने का अच्छा तरीका होता है, लेकिन यह आवश्यक रूप से बेडरूम में उसकी कामोत्तेजना और कामेच्छा को नहीं बढ़ाएगा।

वहीं दूसरी ओर यदि आप उसे चॉकलेट की जगह एक मुट्ठी नट्स और बीज, जैसे काजू और बादाम दें तो आपको काफी फायदा मिल सकता है। इनमें भरपूर मात्रा में जिंक और एल-आर्जिनाइन पाए जाते हैं जो ब्लड फ्लो को बढ़ाते हैं।

आप निम्न नट्स और बीजों का नियमित सेवन कर सकते हैं:

  • अखरोट
  • काजू
  • बादाम
  • कद्दू के बीज
  • सूरजमुखी के बीज
  • मूंगफली

सेक्स हेल्थ में अखरोट के दोगुने फायदे हो सकते हैं, क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी भरपूर पाई जाती हैं।

सैल्मन फिश​

सैल्मन फिश​

दिल को स्वस्थ रखने के लिए सैल्मन फिश काफी प्रचलित है, क्योंकि इसमें अत्यधिक मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाई जाती हैं।

इस गुलाबी मांस वाली फिश के साथ-साथ टूना और हैलबट फिश भी आपकी कामेच्छा को बढ़ाने में काफी मदद कर सकती हैं।

इनमें मौजूद ओमेगा-3 एसिड्स, रक्त वाहिकाओं में थक्का बनने से रोकती हैं जिससे पूरे शरीर में रक्त संचार ठीक से होता है।

लेकिन यदि आपको हाई ग्रेड प्रोस्टेट होने की संभावना काफी ज्यादा है तो इन फिश का सेवन न करें। अमेरिकन जर्नल ऑफ़ एपिडेमियोलॉजी में पब्लिश हुए एक शोध के अनुसार ओमेगा-3 फैटी एसिड्स प्रोस्टेट कैंसर की संभावना और ज्यादा बढ़ा देती हैं। हालाँकि, लो-ग्रेड और धीमी गति से चलने वाले प्रोस्टेट कैंसर पर ओमेगा-3 फूड्स का कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।

मांस (मीट)

मांस (मीट)

यदि आप अपनी कामेच्छा को बढ़ाना चाहते हैं तो विभिन्न प्रकार के मीट को भी अपनी डाइट में शामिल करें।

चिकन में carnitine, एल-आर्जिनाइन (L-arginine) और जिंक प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। Carnitine और एल-आर्जिनाइन एमिनो एसिड होते हैं जो रक्त संचार को ठीक करते हैं। महिला और पुरुष, दोनों की कामेच्छा बढ़ाने के लिए बिना रुकावट का रक्त संचार बहुत ही जरूरी होता है।

नियमित रूप से जानवरों के मांस से बने मीट का सेवन करें (लेकिन इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करें क्योंकि इसके कारण दिल की बीमारियां हो सकती हैं)

यदि आप शाकाहारी हैं तो मीट की जगह साबुत अनाज, नट्स और दूध से बने पदार्थों का सेवन करें।

सीप

सीप

आपने सीप के कामोद्दीपक गुणों के बारे में तो सुना ही होगा। 2005 में अमेरिकन केमिकल सोसाइटी में हुए शोध के अनुसार सीप में टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन बढ़ाने वाले केमिकल कंपाउंड पाए जाते हैं।

ज्यादातर मामलों में हॉर्मोन का स्तर बढ़ने से कामेच्छा भी बढ़ती है। साथ ही, सीप में जिंक भी भरपूर मात्रा में होता है जो जननांगों में रक्त संचार को बढ़ाता है।

जिंक की पूर्ति करने के लिए झींगा और केकड़ा का सेवन भी किया जा सकता है।

रेड वाइन

रेड वाइन

यह बात तो काफी स्पष्ट है कि एक गिलास रेड वाइन से पुरुष और महिला दोनों का मूड बनाने में मदद मिलती है। जर्नल ऑफ़ सेक्सुअल मेडिसिन में पब्लिश हुई एक रिसर्च के अनुसार रोज एक या दो गिलास रेड वाइन का सेवन करने से महिलाओं की कामेच्छा और लुब्रिकेशन बढ़ता है। अन्य प्रकार के अल्कोहल का इतना फायदा नहीं होता।

निष्कर्ष

चूँकि कुछ खाद्य पदार्थ आपके रक्त संचार को ठीक करके और हॉर्मोन के स्तर को बढ़ाकर, कामेच्छा बढ़ा सकते हैं। लेकिन, यदि आपकी कामेच्छा कम होने का कोई और कारण है तो शायद आपको फायदा न मिले। यदि आपकी सेक्स इच्छा में अत्यधिक कमी है, सेक्स के दौरान दर्द होता है या आप नामर्दी के शिकार हैं तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Scroll to Top