वीर्य जल्दी गिरने से रोकने वाले 10 फूड्स

पूरी दुनिया में लगभग 20 से 30 प्रतिशत लोग वीर्य जल्दी गिरने की समस्या से झूझते हैं। यह धीरे-धीरे युवा पुरुषों में एक आम समस्या बनती जा रही है।

ज्यादातर लोग इसके बारे में बात करने से कतराते हैं। लेकिन दोस्तों याद रखिये, इसके बारे में तनाव लेने से यह समस्या और ज्यादा बिगड़ जाती है।

इस समस्या में मनोवैज्ञानिक और जैविक दोनों ही कारक एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। लेकिन इनका आसानी से इलाज किया जा सकता है।

यदि आपके साथ ऐसा पहले एक या दो बार हुआ है, तो आपको चिंता करने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है, क्योंकि लगभग हर व्यक्ति के साथ कभी न कभी ऐसा हो सकता है।

हालाँकि, जैसा कि पुरानी कहावत है, “रोकथाम इलाज से बेहतर है”।

इसलिए आज ही से इन वीर्य को जल्दी गिरने से रोकने वाले 10 खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें –

  1. गाजर
  2. तरबूज
  3. लहसुन
  4. केला
  5. एवोकाडो
  6. शतावरी
  7. सीप
  8. अखरोट
  9. डार्क चॉकलेट
  10. फिश

कारण​

वीर्य जल्दी गिरने का मुख्य कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। हालांकि, इस समस्या को पैदा करने में निम्न कारक मदद करते हैं –

मनोवैज्ञानिक कारक​

मेडिकल कारक​

  • डायबिटीज
  • प्रोस्टेट की बीमारी
  • थाइरोइड समस्याएं
  • दवाओं का अत्यधिक सेवन
  • शराब का सेवन

इलाज​

ज्यादातर मामलों में वीर्य जल्दी गिरने के कारणों को मनोवैज्ञानिक पाया गया है। इसलिए यह पता लगाने की कोशिश करें कि आप किस कारण से परेशान हैं और इससे निपटने की कोशिश करें।

जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे धीरे-धीरेआपकी फर्टिलिटी भी कम होती जाती है। यह एक जाना-माना तथ्य है।

लेकिन यदि आपकी आदतें ख़राब हैं, तो यह प्रक्रिया और तेज हो जाती है और आप कम उम्र में ही अपनी सेक्स क्षमता को कम कर बैठते हैं। इसलिए अपनी आदतों को सुधारें और एक स्वस्थ जीवनशैली जियें।

इसके साथ ही, अपने आहार में निम्नलिखित खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन शुरू करें। यह आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएंगे और हेल्थी भी रखेंगे।

गाजर

गाजर

न सिर्फ गाजर सस्ती होती है, बल्कि यह हमारे शरीर के लिए जादुई रूप से फायदेमंद होती है।

यह हमें कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाती है, जिसमें वीर्य जल्दी गिरने की समस्या भी शामिल है।

गाजर को हर कोई पसंद करता है। और अगर आपको यह पसंद नहीं है, तो निश्चित रूप से आपने इसके हलवे को खाकर नहीं देखा।

डॉक्टर्स के मुताबित नियमित रूप से अंडे और शहद के साथ उबला हुआ गाजर खाने से आपकी संभोग के दौरान स्खलन को नियंत्रित करने की क्षमता बढ़ सकती है।

कैसे?​

गाजर आपकी कामोत्तेजना में सुधार करती है। यह कैरोटीन और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है जो संभोग के दौरान लिंग में रक्त के प्रवाह में सुधार करते हैं। इसलिए यह वीर्य को जल्दी गिरने से रोकने में मदद कर सकती है।

इसलिए अब आप जब भी सब्जी खरीदने बाजार जाएँ तो बहुत सारी गाजर भी ले लें।

इसमें मौजूद विटामिन भी मांसपेशियों को मजबूत करने और यौन अंगों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करते हैं।

तरबूज

तरबूज

गर्मियों के लिए तरबूज काफी अच्छा खाद्य पदार्थ होता है। न सिर्फ यह शरीर को हाइड्रेट करता है, बल्कि शीघ्रपतन के इलाज में भी मदद कर सकता है।

यहाँ तक कि इसे वियाग्रा के विकल्प के रूप में भी जाना जाता है।

वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि तरबूज एल-आर्जिनाइन का उत्पादन करने में मदद करता है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। एल-आर्जिनाइन रक्त वाहिकाओं को आराम प्रदान करता है और इरेक्शन में सुधार लाता है।

इसलिए अपने दैनिक आहार में एक गिलास तरबूज के जूस को भी शामिल करें।

लहसुन

लहसुन

हाँ यह सच है कि लहसुन खाने से मुँह में बदबू आने लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें कामोत्तेजक गुण भी होते हैं।

लहसुन में अत्यधिक मात्रा में एलिसिन (allicin) नामक पदार्थ पाया जाता है, जो पुरुषों में सेक्स ड्राइव बढ़ाने में मदद करता है।

लहसुन की कलियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह गुण ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने में मदद करते हैं और आपके वीर्य की जल्दी गिरने की संभावनाओं को कम करते हैं।

आप लहसुन की कलियों को कच्चा, सेंककर या घी में तलकर खा सकते हैं। इसे सुबह खाली पेट खाएं, और बाद में माउथ वॉश का उपयोग करना याद रखें!

केला

केला

केला में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है। पोटैशियम रक्त के प्रभाह को ठीक करने में मदद करता है।

केला में ब्रोमलेन (bromelain) नामक एंजाइम भी होता है, जो कामोत्तेजना बढ़ाने में मदद करता है और वीर्य को लम्बे समय तक गिरने नहीं देता।

केले को नियमित रूप से खाने से न सिर्फ आपकी सहनशक्ति में सुधार होता है, बल्कि आपके सेक्स स्टैमिना और टेस्टोस्टेरोन का स्तर भी बढ़ता है। इसे शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में भी फायदेमंद माना जाता है।

हर रोज भोजन के बाद कम से कम एक केला जरूर खाएं। यह पाचन में भी मददगार होता है।

एवोकाडो

एवोकाडो

एवोकाडो को “आश्चर्यजनक फल (wonder fruit)” के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है।

यह विटामिन्स से भरपूर होता है, जो रक्त संचार को ठीक रखने में मदद करते हैं।

एवोकाडो में कई स्वस्थ वसा और फोलिक एसिड भी होते हैं, जो आपकी ऊर्जा को बूस्ट करने में मदद करते हैं। यह मेटाबोलिज्म में भी मदद करता है।

इसके अलावा, यह संभोग के दौरान वीर्य को जल्दी गिरने से रोकने और आपके धीरज को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

शतावरी

पुराने जमाने से ही लोगों को पता है कि शतावरी शीघ्रपतन को रोकने में मदद करती है। आयुर्वेद के अनुसार पुरुषों में इसके कई यौन लाभ होते हैं।

शतावरी का प्रमुख लाभ यह है कि यह पुरुषों में सेक्स ड्राइव को बढ़ाती है। यह कई विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है, जो हॉर्मोन के कार्यों को ठीक बनाये रखने में मदद करते हैं।

इसके अलावा शतावरी का जूस पीने से लिंग की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

इसलिए रोज दिन में दो बार शतावरी की जड़ों को दूध में उबालकर सेवन करें।

सीप

सीप

सीप भी एक काफी लोकप्रिय कामोत्तेजक खाद्य पदार्थ है। इसे खाने से न केवल आप ज्यादा कामोत्तेजक महसूस करेंगे, बल्कि यह आपके शरीर में सेक्स हॉर्मोन के उत्पादन को भी बढ़ाएगी।

सीप कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है लेकिन आमतौर इसे इसके हाई ज़िंक कंटेंट के कारण जाना जाता है।

जिंक न केवल आपके शीघ्रपतन को कम करने के लिए आपमें सहनशक्ति को बढ़ाएगा, बल्कि नामर्दी पर काबू पाने में भी मदद करेगा।

अखरोट

अखरोट

अखरोट काफी पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। यह स्वस्थ वसा, फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं।

इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं।

इसके इतने सारे फायदे आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य को ठीक बनाये रखने में मदद कर सकते हैं।

अखरोट को नियमित रूप से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाने से भी आपकी शुक्राणुओं की गुणवत्ता और गतिशीलता को बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है।

और क्या आपने कभी अखरोट की आइसक्रीम खाई है, यह वाकई में बहुत अच्छी लगती है।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट वास्तव में दो प्रेमियों के प्रेम को जाहिर करने के लिए होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह आपकी सेक्स हेल्थ को सुधारने में भी मदद करती है।

इसमें कई ऐसे माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स होते हैं जिनके कामोत्तेजक प्रभाव होते हैं।

डार्क चॉकलेट में tryptophan नामक एमिनो एसिड पाई जाती है, जो दिमाग को सेरोटोनिन बनाने में मदद करती है। सेरोटोनिन एक न्यूरोट्रांसमीटर होता है जो हमें अच्छा महसूस कराता है और कामोत्तेजना को बढ़ाता है।

यह एंडोर्फिन का उत्पादन भी करती है जो आपके तनाव और चिंता के स्तर को कम करता है।

इतना ही नहीं, डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट्स का भी एक अच्छा स्त्रोत होती है जो आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।

इसलिए हमेशा सेक्स से पहले आप और आपकी पार्टनर दोनों डार्क चॉकलेट खाएं।

फिश

फिश

लगभग सभी मछलियों में अत्यधिक मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाई जाती हैं। और यह कहने की तो जरूरत ही नहीं कि ओमेगा-3 फैटी एसिड्स आपकी हेल्थ के लिए कितनी फायदेमंद होती हैं।

यह शीघ्रपतन के सबसे बड़े कारण डिप्रेशन और चिंता से निपटने में मदद करती हैं।

इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं और यह ब्लड फ्लो को सुधारती हैं।

सैल्मन, मैकेरल, टूना और ट्राउट में सबसे ज्यादा ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाई जाती हैं।

यदि आपको फिश खाना पसंद नहीं है, तो ओमेगा-3 के सप्लीमेंट्स लें।

निष्कर्ष​

वीर्य जल्दी गिरने की समस्या का सफलता पूर्वक इलाज किया जा सकता है। इसलिए इसे लेकर टेंशन न लें। ऊपर दिए गए खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करने की कोशिश करें।

इसके अलावा नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और अपनी पार्टनर से इसके बारे में बात करें। आमतौर पर अपनी जीवनशैली को स्वस्थ बनाये रखने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

Scroll to Top