क्या लिंग बढ़ाने की तकनीकें सच में काम करती हैं?

क्या आपने कभी इंटरनेट पर बताई जाने वाली लिंग बड़ा करने की बहुत सारी तकनीकों और उत्पादों का इस्तेमाल करके देखा है?

सबसे पहली बात मैं आपको बता दूँ, कि ज्यादातर पुरुष जो सोचते हैं कि उनका लिंग छोटा है, वास्तव में वह सामान्य आकार का ही होता है।

दूसरी बात यह है, कि लिंग बड़ा करने की बहुत ही कम तकनीकें और उत्पाद वास्तव में करते हैं, और इनके कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।

इन अप्रिय और अनावश्यक दुष्प्रभावों से बचने के लिए इन तकनीकों और उत्पादों के बारे में कुछ तथ्य जान लें।

जेलकिंग एक्सरसाइज

जेलकिंग एक लिंग की एक्सरसाइज होती है, जिसका इस्तेमाल लोग अपने लिंग को प्राकृतिक रूप से बड़ा करने के लिए करते हैं।

इसमें लिंग के रक्त संचार को बढ़ाने के लिए, उसपर हाथ फेरा जाता है और आगे पीछे किया जाता है, इस प्रक्रिया को कभी-कभी मिल्किंग (milking) भी कहा जाता है।

अभी तक ऐसी कोई भी मेडिकल रिसर्च नहीं हुई है, जो यह साबित करती हो कि जेलकिंग एक्सरसाइज से लिंग के साइज को बड़ा किया जा सकता है।

लेकिन कई लोगों ने इसे नियमित रूप से करके अपने लिंग को बड़ा किया है। हालाँकि उचित परिणाम लेने के लिए आपको धैर्य और निष्ठा की जरूरत होगी।

साथ ही, यह काफी सुरक्षित एक्सरसाइज होती है, लेकिन कभी-कभी इसको बहुत कठोरता से और बार-बार करने के कारण लिंग में दर्द, जलन और scar tissue का गठन हो सकता है।

दवाएँ, तेल और क्रीम

दवाएँ

लिंग बड़ा करने के लिए मार्केट में गोलियोंतेल, हॉर्मोन, विटामिन, हर्बल औषधियों, क्रीम आदि की कोई कमी नहीं है। इनमें से भी काफी कम उत्पाद हैं जो वास्तव में मदद करते हैं।

इनमें से कुछ प्रोडक्ट्स आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। कुछ आपके द्वारा ली जाने वाली अन्य दवाओं के साथ रिएक्शन कर सकते हैं।

इसलिए लिंग बड़ा करने की कोई भी मेडिसिन लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

साथ ही, यह प्रोडक्ट वास्तव में काम करते हैं या नहीं इसका पता लगाने का सबसे आसान और कारगर तरीका होता है, अन्य लोग जिन्होंने इनका इस्तेमाल किया है, उनका अनुभव जानना।

पेनिस एक्सटेंडर (Penile extenders)

पेनिस एक्सटेंडर (Penile extenders)

पेनिस एक्सटेंडर एक मेडिकल डिवाइस होता है। इसे लिंग को स्ट्रेच करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जर्नल ऑफ सेक्शुअल मेडिसिन में प्रकाशित हुए एक शोध में यह पाया गया कि 3 महीने तक पेनिस एक्सटेंडेर का इस्तेमाल करने से बैठे लिंग की लम्बाई औसतन 1.5 इंच तक बढ़ सकती है।

पेनिस एक्सटेंडेर कितने सुरक्षित और प्रभावी होते हैं, इसका सही पता लगाने के लिए अभी और शोध होने की जरूरत है।

इनका उपयोग करना काफी बोझिल और असुविधाजनक लग सकता है। साथ ही, इनका बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से लिंग की नसों में चोट लग सकती है और खून के थक्के बन सकते हैं।

वैक्यूम पंप

वैक्यूम पंप

वैक्यूम पंप या पेनिस पंप का उपयोग कभी-कभी इरेक्टाइल डिसफंक्शन (लिंग खड़ा न होने की बीमारी) के इलाज में किया जाता है। कुछ लोग अपने लिंग को एक्सरसाइज कराने के लिए भी इनका इस्तेमाल करते हैं।

वैक्यूम पंप लिंग के आसपास वैक्यूम पैदा करके लिंग की नसों को फैला देता है जिससे उनमें खून की मात्रा बढ़ती है और वह अस्थाई रूप से बड़ा हो जाता है। स्थाई रूप से लिंग को बड़ा करने के लिए वैक्यूम पंप को नियमित रूप से थोड़ा-थोड़ा इस्तेमाल करना पड़ता है और धैर्य रखना पड़ता है।

लेकिन इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से लिंग की कोशिकाओं को नुकसान पहुँच सकता है और वीर्य स्खलन में प्रॉब्लम हो सकती है।

पेनिस रिंग और क्लैंप

पेनिस रिंग और क्लैंप

कुछ लोग अपने लिंग को लंबा मोटा करने की कोशिश में पेनिस रिंग या क्लैंप का इस्तेमाल करते हैं। इनको इस्तेमाल करने के लिए पहले लिंग को पूरा खड़ा किया जाता है और फिर उसके आधार पर इन्हें लगाया जाता है। ऐसा करने का उद्देश्य होता है लिंग में अधिक समय तक रक्त को बनाये रखना और बाहर निकलने से रोकना।

इन उपकरणों के इस्तेमाल से भी लिंग स्थाई रूप से बड़ा हो सकता है। लेकिन इनको 30 मिनट से ज्यादा पहने रखने से लिंग में ऑक्सीजन की कमी आने लगती है और ऊतकों को नुकसान पहुँचने लगता है।

सर्जरी

लिंग सर्जरी

लिंग में कोई भी दोष को ठीक करने, चोट का इलाज करने या या इसके कार्य में सुधार करने के लिए डॉक्टर सर्जरी की सलाह देते हैं। लेकिन वो अक्सर लिंग को लम्बा या मोटा करने के लिए सर्जरी की सलाह नहीं देते।

लिंग बड़ा करने की सर्जरी काफी जटिल, रिस्की और विवादास्पक है। इसके कारण लिंग में इन्फेक्शन, घाव और उत्तेजना में कमी होने की रिस्क होती है। इसके जरिये आप अपने लिंग को सिर्फ 1/2 (लगभग 1 सेंटीमीटर) ही लम्बा या मोटा कर सकते हैं।

साथ ही, अभी तक इससे सम्बंधित जोखिमों और लाभों साबित करने वाले शोध अभी तक नहीं हुए हैं, जो यह बता सकें कि इसको कराना सुरक्षित है या नहीं।

जो चीजें आपके हाथ में हैं, पहले उनको सुधारें

क्या आपका वजन और कमर के आसपास का मोटापा काफी ज्यादा है? इसके कारण आपका लिंग छोटा लग सकता है। स्वस्थ वजन बनाए रखने से आपका लिंग आपके शरीर के अनुपात में अधिक लंबा दिखाई देता है। मोटापा को नियंत्रण में से काम उत्तेजना भी बढ़ती है।

लिंग के आसपास के बाल बड़े रखने से भी लिंग छोटा लगता है। इनको नियमित ट्रिम या शेव करने से लिंग लम्बा लगता है। इससे संवेदनशीलता भी बढ़ती है।

ध्यान में रखने वाली बातें

ज्यादातर पुरुष जो मानते हैं कि उनका लिंग बहुत छोटा है, वास्तव में उनका लिंग सामान्य आकार का ही होता है।

Mayo Clinic के अनुसार, बैठे हुए लिंग की औसत लम्बाई 3 से 5 इंच (या 8 से 13 सेंटीमीटर) होती है, और खड़े लिंग की औसत लम्बाई 5 से 7 इंच (या 13 से 18 सेंटीमीटर) के बीच होती है।

अधिकतर मामलों में लिंग बड़ा करने की तकनीकें या दवाएँ लिंग को स्थाई रूप से लम्बा मोटा करने में मदद नहीं करतीं। और कुछ में तो लिंग को नुकसान भी पहुँच सकता है। इसलिए लिंग बड़ा करने का कोई भी तरीका, दवा, तकनीक आदि अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Scroll to Top