मैं अब 45 साल का हो चुका हूँ, और मेरे लिंग की लम्बाई और मोटाई में 15 साल की उम्र से कोई बदलाव नहीं आया।
जैसा कि आप जानते ही हैं कि ज्यादातर लड़कों की लिंग की साइज औसत के आसपास ही होती है। तो हो सकता है कि अन्य लड़कों की तरह आप भी अपने लिंग की साइज को औसत से ज्यादा बड़ा करना चाहते हैं।
अब एक बार सोचकर देखिये क्या हो अगर आप सब लड़कों की ख्वाइश पूरी हो जाये? आप सही समझे, फिर लिंग की औसत साइज का मापन ही बढ़ जायेगा और आपमें से आधे लड़कों का लिंग फिर भी औसत से कम ही होगा।
क्या आपने कभी किसी लड़की को औसत लम्बाई मोटाई वाले लिंग के बारे में दुखड़ा रोते सुना है? अवश्य ऐसी कुछ लड़कियां होती हैं जिन्हें बड़े लिंग पसंद हों, लेकिन ज्यादातर लड़कियां औसत साइज में ही संतुष्ट हो जाती हैं।