हेलो दोस्त,
यहाँ सबसे बड़ी बात यह है कि आप क्या करना चाहते हैं? आप दोनों का भविष्य में क्या होगा, यह किसी को भी नहीं पता। शायद कभी उसके दिल में आपके लिए प्रेम की भावना जाग जाये। या यह भी हो सकता है कि ऐसा न हो। लेकिन वर्तमान में क्या आप खुश हैं ऐसे रिश्ते में?
और हाँ, यह भी याद रखिये कि कभी कभार जिंदगी में ऐसा लग सकता है कि हम किसी व्यक्ति के बिना नहीं जी सकते। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। आप अपने आप पर ध्यान दीजिये और खुद से प्यार कीजिये।
हमारी शुभकामनायें आपके साथ हैं। धन्यवाद।