लहसुन या कोई अन्य खाद्य पदार्थ आपके लिंग को बड़ा नहीं कर सकता। आपके लिंग की साइज आपको अपने पिता, दादा और माता के परिवार से विरासत में मिली होती है।
हालाँकि, जैसा कि मैं आपकी प्रोफाइल में देख सकता हूँ, अभी आप सिर्फ एक टीनेजर हैं। अभी तक आप अपनी पूरी यौवनावस्था में नहीं पहुंचे हैं और आपका लिंग अभी भी पूर्ण विकसित नहीं हुआ होगा। कम से कम 20 साल की उम्र तक इंतजार करें और फिर अपने खड़े लिंग की साइज देखें।
यह न भूलें कि दुनिया की औसत लिंग की लम्बाई 5.5 इंच है, और आपके लिंग की लम्बाई इससे ज्यादा बढ़ सकती है।
हो सकता है कि आप बहुत सारे मेल पोर्नस्टार को देखते हैं जिनके लिंग बहुत लम्बे और मोटे होते हैं। और इनसे अपने लिंग की तुलना करते हैं। शायद आपको यह नहीं पता कि अधिकतर मेल पोर्नस्टार की नौकरी उन्हीं को मिलती है जिनका लिंग असामान्य रूप से काफी लम्बा मोटा होता है। पोर्न फिल्मों की लड़कियां अपने काम में एक्सपर्ट होती हैं और उन्हें इतने बड़े लिंग को लेने की प्रैक्टिस होती है। लेकिन एक नॉर्मल लड़की के लिए इतना बड़ा लिंग लेना दर्दनाक हो सकता है और वह आपके साथ सेक्स करने से मना भी कर सकती है। इसलिए आप लकी हैं कि आपका लिंग इतना बड़ा नहीं है।
यह आपके लिंग की लम्बाई नहीं है जो किसी भी लड़की को सेक्स में पूरा मजा दे सकती हो, बल्कि आपके सेक्स करने का तरीका ज्यादा मायने रखता है। सेक्स में किसी भी लड़की को स्वर्ग का अनुभव कराने के लिए लिंग से ज्यादा आपकी उँगलियों, मुंह और जीभ की जरूरत पड़ती है।
साथ ही, आप
सेक्स को लम्बे समय तक खींचने की तकनीकों को भी सीख सकते हैं।