लिंग पर तिल का तेल लगाने के फायदे

आयुर्वेद के अनुसार तिल के तेल को स्किन और मांशपेशियों को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद माना जाता है।

वैज्ञानिक रूप से तिल का तेल लिंग के लिए कितना फायदेमंद होता है, इसका पता लगाने के लिए हम मुंबई में हुए एक शोध का पूरा विश्लेषण करेंगे।

इस शोध में “दफन लिंग (Buried penis)” पर तिल के तेल के प्रभावों की जाँच की गई।

दफन लिंग, एक जन्मजात या अधिग्रहित समस्या होती है, जिसमें लिंग आंशिक या पूरी तरह से स्किन की सतह के नीचे छिपा होता है।

आजकल की जीवनशैली के कारण लोगों में मधुमेह और मोटापे की समस्या होना आम बात है, जिनका उनके यौन अंगों और सेक्स क्षमता पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। यही कारण है कि आजकल जवान पुरुषों में भी लिंग का ढीलापन और नसों में कमजोरी होना काफी आम बात हो गई है।

हालाँकि इसका कोई एक फिक्स इलाज नहीं है और हर एक व्यक्ति की स्थिति को देखकर डॉक्टर विभिन्न तकनीकों के समूह का उपयोग करते हैं।

इसके इलाज में ज्यादातर L-arginine gel और तिल के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। L-arginine नामर्दी का इलाज करता है और तिल का तेल लिंग को लम्बा करने में मदद करता है।

मुंबई के शोध में 31-45 साल की उम्र के 24 मरीजों के लिंग पर 12 हफ़्तों तक रोज तिल के तेल और L-arginine gel से मालिश की गई।

शोध के परिणाम में मरीजों के लिंग की लम्बाई 2 इंच (5 सेंटीमीटर) से 3 इंच (7.5 सेंटीमीटर) तक बढ़ गई।

शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष में यह कहा, कि मोटापे के कारण दफन लिंग से पीड़ित पुरुषों के लिंग को लम्बा करने में, तिल का तेल और L-arginine gel काफी फायदेमंद होता है।

हालांकि, लिंग लंबा करने के लिए तिल का तेल किस प्रकार से मदद करता है, अभी तक यह ज्ञात नहीं है। और इसपर अभी और शोध होना बाकी है।

लेकिन, चूँकि तिल का तेल पूरी तरह से प्राकृतिक होता है, इसलिए आप इससे अपने लिंग की मालिश करके देख सकते हैं। हो सकता है इससे आपको फायदा मिल जाए।

अधिक फायदा लेने के लिए, आप तेल से मालिश करने का सही तरीका अपनाने के साथ-साथ लिंग की एक्सरसाइज भी करना चाहिए।

इसके अलावा लिंग बड़ा करने वाले फूड्स और प्राकृतिक दवायें आपको अतिरिक्त फायदा दे सकती हैं।

Scroll to Top