लम्बे समय तक सेक्स करने के 14 तरीके

पुरुषों में सेक्स के दौरान अपनी पार्टनर से पहले स्खलित होने की समस्या काफी आम बात है, जिसके कारण उन्हें काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।

साथ ही, इस कारण उनके रिश्तों में भी कड़वाहट आ सकती है।

लेकिन, सौभाग्य से ऐसे कुछ कारगर तरीके हैं, जिनको अपनाकर आप अपना सेक्स टाइम बढ़ा सकते हैं और अपनी पार्टनर के साथ लम्बे समय तक सेक्स का आनंद उठा सकते हैं।

कुछ व्यायामों को नियमित करने से और अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव लाने से शीघ्रपतन से छुटकारा पाया जा सकता है।

साथ ही, वीर्य को लंबे समय तक रोके रखने की ऐसी कई तकनीकें हैं, जिनको सेक्स के दौरान अपनाया जा सकता है।

इसके अलावा, क्लाइमेक्स को कंट्रोल करने वाले कुछ प्रोडक्ट्स और मेडिसिन्स भी लाभकारी होती हैं, जिनके बारे में आप इस लेख के जरिये जानेंगे।

यहाँ पर लम्बे समय तक सेक्स करने में मदद करने वाले, 14 सबसे कारगर तरीके दिए जा रहे हैं –

  1. पहले अपनी पार्टनर को उत्तेजित करें​
  2. धीमी गति से आगे बढ़ें​
  3. नई सेक्स पोजीशंस अपनाएं​
  4. स्खलन के तुरंत पहले रुक जाएँ
  5. स्टॉप एंड स्टार्ट मेथड अपनायें
  6. ग्रैब विधि अपनायें​
  7. मन को शांत रखें और खुद को प्रोत्साहित करें​
  8. हस्तमैथुन के जरिये वीर्य को लंबे समय तक रोकने का अभ्यास करें​
  9. केगेल एक्सरसाइज करना शुरू करें​
  10. शराब और अन्य नशीली दवाओं का सेवन कम करें​
  11. एक रेगुलर सेक्स पार्टनर को ढूँढें​
  12. मोटा कंडोम पहनें
  13. सेंसिटिविटी कम करने वाले लुब्रीकेंट का इस्तेमाल करें​
  14. डॉक्टर की सलाह से मेडिसिन लें​

तकनीकें

1. पहले अपनी पार्टनर को उत्तेजित करें​

सेक्स का मजा सिर्फ पेनिट्रेशन में नहीं होता, बल्कि उससे पहले किये जाने वाले फोरप्ले में भी होता है।

कई शोधों से यह बात पता चली है, कि जो कपल सेक्स से पहले फोरप्ले करते हैं, उनका सेक्स टाइम फोरप्ले न करने वाले कपल से ज्यादा होता है।

इसलिए सेक्स से पहले अपने पार्टनर को किसिंग, ब्लोजॉब, ओर्गास्म (orgasm) के जरिये उत्तेजित करें।

2. धीमी गति से आगे बढ़ें​

सेक्स को जितनी तेज गति से किया जाता है, उसका समय उतना ही कम होता है।

इसलिए अपने रोमांस को धीमा करें और हर एक पल का पूरा आनंद लें।

सेक्स की प्रक्रिया यात्रा की तरह होती है, पहले इसमें सफर का रास्ता होता है और फिर मंजिल मिलती है।

अक्सर लोग सेक्स में मंजिल पर जल्द से जल्द पहुँचने की कोशिश करते हैं, लेकिन यदि आप मंजिल की वजाय सफर को प्राथमिकता देंगें, तो आपकी सेक्सुअल लाइफ सफल होगी।

सेक्स को रैपिड मूवमेंट की जगह सेंसुअल लव की तरह करें।

3. हर बार नई-नई सेक्स पोजीशंस अपनाएं​

सेक्स में जितना नयापन होता है, उसका मजा भी उतना ही ज्यादा होता है।

इसीलिए लोग अपनी सुहागरात को हमेशा याद रखते हैं।

हर बार सेक्स में अलग-अलग सेक्स पोज़ीशन्स अपनाने से आप अपनी उत्तेजना को उच्चतम स्तर पर रख सकते हैं और अपनी सेक्सुअल लाइफ को सुखद बना सकते हैं।

साथ ही, ऐसा करने से आप अपने शरीर को, सामान्य दिनचर्या की थकान से बाहर निकलना सिखा सकते हैं।

  • अलग-अलग पोजीशन आजमाने के दौरान, जिस पोजीशन में आपका सेक्स टाइम लंबे समय तक रहता है, उसको दोबारा आजमाने के लिए याद रखें।

4. स्खलन के तुरंत पहले रुक जाएँ

स्खलन की चरम सीमा के दौरान, एक लंबी गहरी सांस लेने से वीर्य को लंबे समय तक अंदर रोके रखने में मदद मिलती है।

जब आप स्खलित होने वाले हों, तो अपनी सम्भोग क्रिया को धीमा कर दें और गहरी सांस लेकर वीर्य को अंदर रोके रखने की कोशिश करें।

शुरुआत में आपको नाकामी मिल सकती है, लेकिन इसकी नियमित प्रैक्टिस करने से आपको लाभ जरूर मिलेगा।

  • अपनी हर एक लंबी सांस को कम से कम 2-3 सेकंड्स के लिए अंदर रोके रखें और फिर छोड़ें।
  • ऐसा तब तक करते रहें, जब तक कि स्खलन की अनुभूति पूरी तरह से खत्म न हो जाये।

जब आप स्खलित होने वाले हों तो गहरी सांस लेने के साथ-साथ अपने ध्यान को किसी अन्य गैर सेक्सुअल चीज जैसे कोई काम, टीवी शो आदि में लगाएं।

ऐसा करने से आपका मन शांत होगा और वीर्य के निकलने की अवधि बढ़ाने में मदद मिलेगी।

  • लेकिन सेक्स के दौरान अपने ध्यान को सिर्फ स्खलन को रोकने के लिए ही भटकायें। क्योंकि आपको आपको पार्टनर को भी खुश रखना जरूरी है।

5. स्टॉप एंड स्टार्ट मेथड अपनायें

इस प्रक्रिया को सेक्स के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लेकर किया जाता है।

जब आप स्खलित होने वाले हों तो सेक्स करना छोड़ दें और ब्रेक लें।

यह बात सही है कि सेक्स की चरम सीमा के दौरान अपने आप को रोकना काफी कठिन होता है।

लेकिन इसकी प्रैक्टिस करके आप जीत हासिल कर सकते हैं।

कुछ देर ब्रेक लेने के बाद सेक्स को फिर से शुरू करें।

इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराने से आप अपने वीर्य स्खलन पर अपना पूरा काबू पा सकते हैं और लम्बे समय तक सेक्स कर सकते हैं।

  • ब्रेक लेने के दौरान आप लंबी सांस भी ले सकते हैं और अपने ध्यान को भटका सकते हैं। ऐसा करने से आपको अपने आप पर काबू करने में ज्यादा आसानी होगी।

6. ग्रैब विधि अपनायें​

इस विधि में लिंग का स्खलन रोकने के लिए उसके सिरे को दबाकर पकड़ा जाता है।

जब आप स्खलित होने वाले हों तो सेक्स करना छोड़ दें और अपने लिंग के सिरे को पकड़कर वीर्य को अंदर रोके रखने का प्रयास करें।

इस विधि को भी नियमित प्रैक्टिस करके आसान बनाया जा सकता है।

इस विधि को करने के बाद कम से कम एक मिनट का ब्रेक लें और फिर सेक्स को शुरू करें।

जीवनशैली में बदलाव

7. मन को शांत रखें और खुद को प्रोत्साहित करें​

सेक्स के दौरान जल्दी स्खलित हो जाने का सबसे मुख्य कारण होता है चिंता और अपने आप पर संदेह करना।

यदि आपको यह चिंता सताती रहती है, कि आप सेक्स के दौरान अपनी पार्टनर को पूर्ण संतुष्ट नहीं कर पाएंगे, तो यकीन मानिये आप पूर्णतः सक्षम होते हुए भी अपनी पार्टनर को संतुष्ट नहीं कर पायेंगें।

हम जैसा सोचते हैं वैसे ही बन जाते हैं, इसलिए अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाएं और अपने आत्मविश्वास, आत्म सम्मान और सकारात्मक रवैये को बढ़ाएं।

  • अपने मन में नकारात्मक विचार लाने के वजाय अपने आप को समझाएं “देख मनोज सेक्स के दौरान जल्दी स्खलित हो जाना आम बात है और मैं इसे ठीक कर सकता हूँ।”
  • अपने आप से बात करने के दौरान खुद को अपने नाम से पुकारें। ऐसा करने से आपकी बात ज्यादा प्रभाव डालेगी।

8. हस्तमैथुन के जरिये वीर्य को लंबे समय तक रोकने का अभ्यास करें​

किसी भी काम में परफेक्ट होने के लिए, उसका अभ्यास करना बहुत ही जरूरी होता है।

यही बात लम्बे समय तक सेक्स करने की प्रक्रिया में भी लागू होती है।

इसका अभ्यास करने का सबसे आसान तरीका होता है, हस्तमैथुन के दौरान वीर्य को अंदर रोके रखने का प्रयास करना।

हफ्ते में दो-तीन बार हस्तमैथुन करें और वीर्य रोकने का अभ्यास करें।

9. केगेल एक्सरसाइज करना शुरू करें​

हमारे लिंग के पीछे पेल्विक फ्लोर नामक माँसपेशियाँ मौजूद होती हैं, जो सेक्स के दौरान लिंग में रक्त संचार और वीर्य को नियंत्रित करने में मदद करती हैं।

इन मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए केगेल नामक एक्सरसाइज की जाती है।

इन मांसपेशियों का पता लगाने के लिए, जब आप पेशाब करें तो बीच-बीच में इसे रोकें और जिस मांसपेशी के जरिये आपने इसे रोका है उनका अनुभव करें, यही आपकी पेल्विक फ्लोर मांसपेशियाँ हैं।

इन मांसपेशियों को 3 सेकंड के लिए टाइट करें और फिर 3 तीन सेकंड के लिए ढीला छोड़ दें।

इस प्रक्रिया को एक बार में 5 से 10 बार दोहराएं।

  • शुरुआत में इस एक्सरसाइज को लेटकर करना ज्यादा आसान होगा, लेकिन इसे खड़े होकर करने की भी कोशिश करें।
  • इस एक्सरसाइज को रोज दिन में तीन बार 10-10 के सेट में करें।
  • सिर्फ पेशाब को रोकने वाली मांसपेशी को ही टाइट करें। अपने कूल्हों या जाँघों को टाइट न करें।
  • एक्सरसाइज के दौरान अपनी सांस को नार्मल रखें और होल्ड न करें।

ध्यान रखें – हालाँकि सेक्स टाइम बढ़ाने में यह एक्सरसाइज काफी कारगर होती है, लेकिन इसका फायदा मिलने में काफी लम्बा समय लग सकता है। इसलिए धैर्य रखें और नियमित रूप से इस एक्सरसाइज को करें।

10. शराब और अन्य नशीली दवाओं का सेवन कम करें​

शराब और अन्य नशीली दवाओं के कारण शीघ्रपतननामर्दी (इरेक्टाइल डिसफंक्शन) और सेक्स परफॉरमेंस में कमी की समस्याएं हो सकती हैं।

सेक्स से पहले शराब या नशीली दवाओं के सेवन से बचें और अपनी संपूर्ण सेवन की मात्रा में कमी लाएं।

11. एक रेगुलर सेक्स पार्टनर को ढूँढें​

यदि आप हर बार अलग-अलग लड़कियों के साथ सेक्स करते हैं, तो अपनी इस आदत को सुधारें।

किसी एक लड़की की तरफ आकर्षित होने पर, उसके साथ सेक्स के दौरान आपका आत्मविस्वास बढ़ेगा और आप ज्यादा कम्फर्टेबल महसूस करेंगे।

जब आप किसी के साथ कम्फर्टेबल होते हैं, तो एक दूसरे के विचारों को समझने लगते हैं और उसके साथ सेक्स को बेहतर बनाने की चर्चा करने में आसानी होती है।

प्रोडक्ट्स और दवायें

12. मोटा कंडोम पहनें​

सेक्स के दौरान लिंग सेंसिटिविटी को थोड़ा कम करके लम्बे समय तक सेक्स किया जा सकता है।

बाजार में इसके लिए कई कंडोम उपलब्ध होते हैं।

यह कंडोम थोड़े मोटे होते हैं और कुछ ब्रांड्स तो इन कंडोम में केमिकल एजेंट भी मिलाते हैं जो लिंग की सेंसिटिविटी को अस्थाई रूप से कम कर देता है।

  • किसी भी मेडिकल स्टोर पर जाकर सेक्स बढ़ाने वाला या सेंसिटिविटी कम करने वाला कंडोम खरीदें।

13. सेंसिटिविटी कम करने वाले लुब्रीकेंट का इस्तेमाल करें​

सेंसिटिविटी कम करने के लिए बाजार में कई लुब्रीकेंट भी उपलब्ध होते हैं।

यह क्रीम, स्प्रे या वाइप के रूप में उपलब्ध होते हैं।

ज्यादातर मामलों में इन लुब्रीकेंट्स का इस्तेमाल सेक्स के 5 से 10 मिनट पहले किया जाता है।

  • इन लुब्रीकेंट्स का इस्तेमाल करने के दौरान कंडोम पहनें, जिससे इसके कारण आपकी पार्टनर की सेंसिटिविटी कम न हो।

14. डॉक्टर की सलाह से मेडिसिन लें​

यदि आपको ऊपर दिए गए किसी भी मेथड से लाभ नहीं मिल रहा है, तो अपने डॉक्टर से सलाह लेकर उचित मेडिसिन्स का सेवन करें।

सेक्स के कुछ घंटे पहले SSRI के कुछ लो-डोज लेने से, सेक्स को लम्बे समय तक किया जा सकता है।

यदि आप नामर्दी (इरेक्टाइल डिसफंक्शन) या शीघ्रपतन की समस्या से ग्रसित हैं तो इसकी मेडिसिन्स भी डॉक्टर से लिखवा लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मैं कभी भी एक मिनट से ज्यादा नहीं टिक पाता। मुझे क्या करना चाहिए?


ऊपर दिए गए तरीकों को नियमित अपनाएं और अपनेआप पर नए-नए प्रयोग करें। सेक्स से कुछ देर पहले हस्तमैथुन करें और अपने वीर्य को लंबे समय तक रोकने का प्रयास करें।

सेक्स के दौरान कंडोम पहनें। सेक्स करने से पहले, अपनी पार्टनर के साथ हाथों और मुंह का इस्तेमाल करके फोरप्ले करें।

ध्यान रखें, सेक्स को लंबा और पूर्ण संतुष्टि वाला बनाने के लिए फोरप्ले बहुत ही जरूरी होता है।

सेक्स के दौरान मुझे अपनी स्पीड को कितना रखना चाहिए जिससे सेक्स लंबा चले?


सही स्पीड बताना तो काफी मुश्किल है। लेकिन हमेशा अपने सेक्स की शुरुआत धीमी स्पीड से करें और धीरे-धीरे इसे बढ़ाएं। आप हर बार अलग-अलग स्पीड का प्रयोग करके भी देख सकते हैं।

सेक्स करने के बाद क्या मुझे अपने लिंग को योनि के अंदर रखना चाहिए या बाहर निकाल देना चाहिए?


यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या चाहते हैं। लेकिन ज्यादातर मामलों में सेक्स के बाद लिंग योनि से अपनेआप बाहर आने लगता है क्योंकि स्खलन के बाद यह ढीला हो जाता है।

Scroll to Top