रोज सेक्स करने के 17 फायदे

सम्भोग सिर्फ आनंद प्रदान नहीं करता, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं, जो शायद ही आपको पता हो।

संभोग करने से शरीर की कई खतरनाक मानसिक और शारीरिक समस्यायें जैसे तनाव, कैंसर, हार्ट अटैक आदि होने की संभावनाओं को कम किया जा सकता है।

साथ ही, नियमित सेक्स करने से, आप और आपके पार्टनर के बीच संबंधों और भावनाओं में और ज्यादा मजबूती आती है। इसके फलस्वरूप आप हमेशा सुखी और शांत रहते हैं।

संभोग करने से हेल्थ के लिए होने वाले फायदे नीचे दिए जा रहे हैं

  1. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है​
  2. कामोत्तेजना को बढ़ाता है​
  3. महिलाओं के मूत्राशय नियंत्रण को बढ़ाता है​
  4. ब्लड प्रेशर को कम करता है​
  5. सेक्स एक एक्सरसाइज भी है​
  6. हार्ट अटैक की सम्भावना को कम करता है​
  7. दर्द को कम करता है
  8. प्रोस्टेट कैंसर होने की सम्भावना को कम करता है​
  9. अच्छी नींद आती है​
  10. तनाव को कम करता है​
  11. कैलोरीज को जलाकर, मोटापे को कम करता है​
  12. ह्रदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है​
  13. सामाजिक सम्बन्ध भी बेहतर होते हैं​
  14. लम्बे समय तक जवान बनाये रखने में मदद करता है​
  15. आयु बढ़ाता है​
  16. दिमाग को तेज करता है​
  17. फर्टिलाइजेशन और गर्भधारण को आसान बनाता है​

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है​

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है​

सेक्स के ऊपर हुए कई शोधों से यह बात सामने आई है, कि सेक्सुअली एक्टिव रहने वाले लोग कम बीमार पड़ते हैं।

नियमित सेक्स करने से शरीर में सुरक्षात्मक एंटीबॉडी (protective antibodies) ज्यादा बनती हैं, जो सामान्य बीमारियाँ फैलाने वाले बैक्टीरिया, वायरस और जर्म्स से लड़ती हैं।

सेक्स के अलावा अन्य तरीकों, जैसे नियमित व्यायाम, उचित खानपान, अच्छी नींद और सही समय पर टीकाकरण करवाने से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है।

कामोत्तेजना को बढ़ाता है​

कामोत्तेजना को बढ़ाता है

आप चाहे माने या न माने, लेकिन यह सच है कि कामोत्तेजना में कमी की सबसे कारगर दवा सेक्स ही है।

वास्तव में, नियमित सेक्स करने से शरीर में सेक्सुल हॉर्मोंस का बैलेंस बना रहता है, जिसके फलस्वरूप आप लम्बे समय तक अपनी कामोत्तेजना को हाई बनाये रख सकते हैं।

साथ ही, यदि जिन महिलाओं को सेक्स के दौरान दर्द और योनी के सूखेपन का सामना करना पड़ता है, वह भी नियमित सेक्स के जरिये इस परेशानी से धीरे-धीरे छुटकारा पा सकती हैं।

सेक्स करने से योनी में चिकनाई, रक्त संचार और ऊतकों का लचीलापन (इलास्टिसिटी) बढ़ता है, जिससे सेक्स और ज्यादा सुखद और कामोत्तेजक होता जाता है।

महिलाओं के मूत्राशय नियंत्रण को बढ़ाता है​

महिलाओं के मूत्राशय नियंत्रण को बढ़ाता है सेक्स​

लगभग 30% महिलायें अपने जीवन में कभी न कभी मूत्र असंयम का शिकार हो जाती हैं।

मूत्र असंयम एक काफी शर्मनाक समस्या होती है, जिसमें महिला थोड़ी सी भी छींक या खांसी आने पर अपने मूत्र को रोक नहीं पाती।

नियमित संभोग करने से महिलाओं की पेल्विक फ्लोर मांसपेशी मजबूत होती है, जो मूत्र को नियंत्रित करने में मदद करती है।

पेल्विक फ्लोर मांसपेशी, मूत्र और शौच मार्ग के पिछले हिस्से में मौजूद होती है और तेज मूत्र या शौच लगने पर इसे रोके रखने में मदद करती है।

पेल्विक मांसपेशी को केगेल एक्सरसाइज के जरिये भी मजबूत बनाया जा सकता है।

ब्लड प्रेशर को कम करता है​

ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) को कम करता है​

क्या आप उन लाखों लोगों में से एक हैं, जिनका ब्लड प्रेशर हाई रहता है।

यदि हाँ, तो सेक्स इसे कम करने में मदद कर सकता है।

कई शोधों में पाया गया है, कि अपने पार्टनर के साथ सम्भोग करने के बाद व्यक्ति के ब्लड प्रेशर में कमी आती है।

यह उन लोगों के लिए यह एक अच्छी खबर है, जो डाइटिंग, एक्सरसाइज, योग के जरिये अपने ब्लड प्रेशर को कम करने की सोच रहे हैं।

हालाँकि, सेक्स ब्लड प्रेशर की दवाओं की जगह तो नहीं ले सकता, लेकिन हाँ यह इसे धीरे-धीरे कम करने में जरूर मदद करेगा।

नोट – हस्तमैथुन करने से ब्लड प्रेशर में कोई असर नहीं होता।

सेक्स एक एक्सरसाइज भी है​

सेक्स एक एक्सरसाइज भी है​

अन्य शारीरिक गतिविधियों की तरह, सेक्स भी कैलोरीज को जलाता है। सेक्स करने से दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं और हर मिनट लगभग 5 कैलोरीज जलती हैं।

चूंकि, सेक्स जिम की तरह अत्यधिक कैलोरी जलाने में तो मदद नहीं कर सकता, लेकिन हाँ यह आपकी अतिरिक्त मदद जरूर करता है।

साथ ही, जैसे जिम करते समय आपको दर्द और परेशानी का अनुभव होता है, वह सेक्स में नहीं होता, उल्टा मजा ही आता है।

इसलिए यह कैलोरी जलाने का सबसे आसान तरीका होता है।

हार्ट अटैक की सम्भावना को कम करता है​

हार्ट अटैक (दिल का दौरा) की सम्भावना को कम करता है​

यदि आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो सेक्स करें।

सेक्सुअल एक्टिविटी, टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन हॉर्मोन के संतुलन को ठीक रखने में मदद करती है।

इन हॉर्मोन्स के असंतुलन के कारण, दिल की बीमारी और ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी बनने की सम्भावना बढ़ जाती है।

एक शोध के अनुसार, जो लोग हफ्ते में कम से कम दो बार सेक्स करते हैं, उनमें दिल की बीमारी होने की सम्भावना 50% तक कम हो जाती है।

इसलिए यदि आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो नियमित रूप से सेक्स करें।

दर्द को कम करता है

दर्द को कम करता है सेक्स

संभोग या हस्तमैथुन करने से शरीर का दर्द कम करने में भी मदद मिलती है।

दोनों ही क्रियाएं दर्द के अनुभव को कम करती हैं और आपके दर्द सहने की क्षमता को बढ़ा देती हैं।

सेक्स के दौरान शरीर में ऐसे हॉर्मोन्स निकलते हैं, जो दर्द का अहसास दिलाने वाले सिग्नल्स को दिमाग तक जाने से रोकते हैं।

कुछ महिलाओं के अनुसार हस्तमैथुन के जरिये स्वयं को उत्तेजित करने से, मासिक धर्म की ऐंठन (menstrual cramps), गठिया और यहाँ तक कि सिरदर्द में तक आराम मिलता है।

प्रोस्टेट कैंसर होने की सम्भावना को कम करता है​

प्रोस्टेट कैंसर होने की सम्भावना को कम करता है सेक्स​

सेक्स करने से पुरुषों को भी काफी फायदा होता है।

एक शोध के अनुसार, जो पुरुष नियमित रूप से स्खलित होते हैं (महीने में कम से कम 7 बार), उनमें प्रोस्टेट कैंसर बनने की सम्भावना अन्य पुरुषों के मुकाबले कम होती है।

चाहे आप हस्तमैथुन के जरिये स्खलित हुए हों या सेक्स के जरिये, दोनों ही मामलों में समान फायदा होता है।

चूँकि प्रोस्टेट कैंसर होने के कई और कारण भी होते हैं, लेकिन यह खोज काफी दिलचस्प है।

अच्छी नींद आती है​

सेक्स करने से अच्छी नींद आती है

सेक्स आपको अच्छी नींद दिलाने में भी काफी मदद करता है।

क्योंकि, सेक्स करने से शरीर में प्रोलैक्टिन हॉर्मोन रिलीज़ होता है, जो प्राकृतिक नींद दिलाने में काफी सहयोगी होता है।

आपने अक्सर यह नोटिस किया होगा, कि सेक्स करने के बाद आपको सोने में काफी आसानी होती है।

तनाव को कम करता है​

तनाव को कम करता है सेक्स​

तनाव से मुक्ति दिलाने में भी सेक्स काफी लाभकारी होता है।

क्योंकि सेक्स के दौरान अपने पार्टनर को छूने, किश करने और गले लगाने से और सेक्स की यौन अंतरंगता (sexual intimacy) व भावनात्मक लगाव से, हमारे शरीर में अच्छी फीलिंग दिलाने वाले पदार्थ निकलते हैं, जिससे हमें प्यार और शांति का अनुभव होता है।

कैलोरीज को जलाकर, मोटापे को कम करता है​

कैलोरीज को जलाता है और मोटापे को कम करता है​

यदि आप अपने मोटापे को कम करने की सोच रहे हैं, तो अपने उपायों में सेक्स को भी शामिल कर लें।

जवान पुरुषों और महिलाओं पर हुई एक स्टडी के अनुसार, आधे घंटे तक सेक्स करने से शरीर की लगभग 108 कैलोरीज को कम किया जा सकता है।

डॉक्टर्स के अनुसार, मोटापा कम करने के लिए डाइटिंग, एक्सरसाइज और एक्टिव जीवनशैली जीने के साथ-साथ, सेक्स भी काफी फायदेमंद होता है।

ह्रदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है​

ह्रदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है​

आपके ह्रदय को स्वस्थ रखने का नुस्खा आपके बेडरूम के पास ही है।

चूंकि कुछ लोगों को लगता है कि सेक्स के दौरान शारीरिक थकावट होने के कारण हार्ट अटैक आने की सम्भावना बढ़ जाती है, लेकिन सच्चाई बिल्कुल इसके उलट है।

लगभग 20 साल तक 900 लोगों पर हुई एक स्टडी के अनुसार, लगातार या ज्यादा सेक्स करने से ह्रदय के स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता।

बल्कि इस स्टडी में यह पाया गया, कि नियमित सेक्स करने से जानलेवा हार्ट अटैक आने तक कि सम्भावना काफी कम हो जाती है।

जो पुरुष हफ्ते में में कम से कम दो बार सेक्स करते हैं, उनमें कम सेक्स करने वाले पुरुषों के मुकाबले हार्ट अटैक आने की सम्भावना 50% तक कम हो जाती है।

सामाजिक सम्बन्ध भी बेहतर होते हैं​

सेक्स करने से सामाजिक सम्बन्ध भी बेहतर होते हैं​

हम इंसान सामाजिक संबंधों से जरिये एक दूसरे से बंधे हुये हैं, और इन्हीं संबंधों के कारण आज मानव प्रजाति अन्य प्रजातिओं से काफी आगे है।

अपने पार्टनर के साथ नियमित सेक्स करने से, आपका मन खुश और स्वस्थ रहता है।

इससे आपको अपने आसपास के अन्य लोगों के साथ बेहतर सम्बन्ध स्थापित करने में आसानी होती है।

सेक्स के दौरान हमारे शरीर में ऑक्सीटोसिन का स्तर बढ़ जाता है, जो हमारे अन्दर प्यार और विश्वास की भावना को जाग्रत करता है।

इसीलिए इस हॉर्मोन को लव हॉर्मोन भी कहा जाता है।

जवान महिलाओं पर हुई एक स्टडी के अनुसार, जो महिलायें अपने हस्बैंड के साथ ज्यादा समय प्यार और गले मिलने में बिताती हैं, उनमें ऑक्सीटोसिन का स्तर काफी ज्यादा होता है।

यह हॉर्मोन उदारता को भी बढ़ावा देता है।

लम्बे समय तक जवान बनाये रखने में मदद करता है​

लम्बे समय तक जवान बनाये रखने में मदद करता है​

आप सर्जरी या एंटी-एजिंग क्रीम्स को भूल जायें, क्योंकि सेक्स के जरिये भी लम्बे समय तक जवान दिखा जा सकता है।

नियमित सम्भोग करने से, शरीर में बढ़ने वाले एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन्स हमें युवा और अट्रैक्टिव दिखने में मदद करते हैं।

एस्ट्रोजन स्किन को युवा और चमकदार बनाता है।

काफी लम्बे समय तक हुए एक शोध में शोधकर्ताओं ने कुछ चुने हुए लोगों को स्टडी किया। इस शोध में उन्होंने पाया कि हफ्ते में कम से कम 4 बार सेक्स करने वाले कपल, अन्य कम सेक्स करने वाले कपल्स से 10-12 साल ज्यादा जवान दिखते हैं।

इस शोध में सभी कपल्स लगभग एक ही उम्र के थे।

आयु बढ़ाता है​

आयु बढ़ाता है​

लंबी आयु तक जीने का रहस्य क्या है? हर इंसान इस सवाल का जबाव पाना चाहता है।

नियमित सेक्स करना भी, आपको लंबी उम्र तक जीने में मदद कर सकता है।

1000 लोगों पर एक शताब्दी तक चली एक रिसर्च से यह बात सामने आई है, कि जो लोग नियमित रूप से स्खलित होते हैं, उनकी मरने की सम्भावना कम स्खलित होने वाले लोगों से आधी होती है।

बेशक यह बात सही है, कि व्यक्ति की उम्र कई और गंभीर कारकों पर निर्भर करती है, लेकिन एक हेल्थी सेक्स लाइफ जीना भी उम्र बढ़ाने का एक आसान और सुखद तरीका हो सकता है।

दिमाग को तेज करता है​

दिमाग को तेज करता है​

नियमित सेक्स करने से हमारे शरीर को सर से पांव तक फायदा मिलता है।

यह हमारे दिमाग को तेज करने में भी काफी लाभकारी होता है।

शोधकर्ताओं के अनुसार नियमित सेक्स करने से हमारा दिमाग और ज्यादा विश्लेषणात्मक मोड में आ जाता है और उसकी सोचने की क्षमता बढ़ जाती है।

जानवरों पर हुई स्टडीज से यह साबित हुआ है कि सेक्स दिमाग के मेमोरी वाले हिस्से को बढ़ाता है।

फर्टिलाइजेशन और गर्भधारण को आसान बनाता है​

फर्टिलाइजेशन और गर्भधारण को आसान बनाता है​

आपने हिंदी का एक विचार तो सुना ही होगा – “परिश्रम ही सफलता की कुंजी है”, मतलब आप जितना अभ्यास करेंगे, आपके सफल होने की उतनी ही अधिक सम्भावना होगी।

इंग्लैंड के फर्टिलिटी सेंटर में हुए एक शोध से यह पता चला है, कि रोज स्खलित होने वाले पुरुषों के शुक्राणु, अन्य पुरुषों के मुकाबले ज्यादा अच्छी क्वालिटी के होते हैं।

जिससे उनके बाप बनने की सम्भावना ज्यादा होती है।

इस शोध में रोज स्खलित होने वाले पुरुषों के शुक्राणुओं का डीएनए, अन्य के मुकाबले कम खंडित पाया गया।

कम खंडित डीएनए वाले शुक्राणुओं को, ज्यादा अच्छी क्वालिटी का माना जाता है।

नोट –

ऊपर दी गई जानकारी सेक्स पर हुए विभिन्न वैज्ञानिक शोधों पर आधारित है।

चूंकि हर रोज सेक्स पर नए-नए शोध होते रहते हैं और इनमें कई नई बाते सामने आती रहती हैं।

हम इन सभी शोधों के नतीजों को ध्यान में रखकर इस लेख में नियमित बदलाव करते रहते हैं, जिससे सेक्स फायदों पर आधारित नवीनतम जानकारी आप तक पहुँच सके।

Scroll to Top