पुरुषों के लिए एल-आर्जिनाइन के कई फायदे होते हैं। यह खासतौर से यौन अंगों के कामकाज को सुधारता है।
एल-आर्जिनाइन एक एमिनो एसिड होता है, जो शरीर के सामान्य कामकाजों के लिए फायदेमंद होता है।
इस लेख में हम जानेंगे एल-आर्जिनाइन क्या है और कैसे इसके कैप्सूल का सेवन करने से लिंग मोटा लम्बा हो सकता है।
एल-आर्जिनाइन क्या है?
एल-आर्जिनाइन एक एमिनो एसिड होता है, जो प्राकृतिक रूप से शरीर में उत्पन्न होता है।
यह प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों जैसे रेड मीट, फिश, अनाज और सोयाबीन में भी पाया जाता है।
मेडिकल स्टोर पर यह आमतौर पर कैप्सूल, टेबलेट या पाउडर के रूप में उपलब्ध होता है। लेकिन यह जेल और क्रीम के रूप में भी मिलता है।
पुरुषों के लिए एल-आर्जिनाइन के फायदे
लिंग मोटा लम्बा करने में
एल-आर्जिनाइन के कैप्सूल शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन में मदद करते हैं।
लिंग को अपनी क्षमता अनुसार खड़ा पूरा खड़ा करने और लम्बे समय तक खड़ा रखने में नाइट्रिक ऑक्साइड एक अहम् भमिका निभाता है।
नाइट्रिक ऑक्साइड लिंग की रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करता है।
लिंग मोटा लम्बा करने के लिए यह जरूरी है, क्योंकि लिंग में रक्त भरने से ही लिंग खड़ा होता है।
इन रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करके नाइट्रिक ऑक्साइड लिंग में और ज्यादा रक्त संचार को बढ़ावा देता है, जिसके फलस्वरूप लिंग ज्यादा लम्बा-मोटा और कठोर हो जाता है।
एल-आर्जिनाइन पर हुए एक शोध के अनुसार लगातार 6 हफ़्तों तक रोज 5 ग्राम एल-आर्जिनाइन के कैप्सूल लेने पर 31% पुरुषों ने अपनी यौन क्षमता और लिंग में बढ़ोतरी पाई।
ऐसे ही Douglas J. MacKay के एक रिव्यु के से यह पता चला कि “लिंग मोटा लम्बा करने और नामर्दी के इलाज के लिए एल-आर्जिनाइन पर हुए ज्यादातर शोधों में सकारात्मक परिणाम ही मिला है।”
ब्लड प्रेशर
ऐसे कुछ सबूत मौजूद हैं, जो एल-आर्जिनाइन को ब्लड प्रेशर कम करने में फायदेमंद साबित करते हैं।
ब्रिटेन की एक रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर ज्यादा पाया जाता है और यही उनमें नामर्दी और लिंग खड़ा न होने के सबसे बड़े कारणों में से एक होता है।
एल-आर्जिनाइन को उच्च रक्तचाप से ग्रसित लोगों में रक्तचाप को सुधारने में मददगार पाया गया है।
अच्छी तरह से नियंत्रित रक्तचाप भी लिंग को खड़ा करने के लिए जरूरी होता है, क्योंकि उच्च रक्तचाप से दिल की बीमारियाँ हो सकती हैं, जिनसे लिंग को पूरा खड़ा करने में समस्या आ सकती है।
एनजाइना
एनजाइना एक प्रकार का सीने का दर्द होता है, जो दिल में ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट आ जाने के कारण होता है। एनजाइना भी महिलाओं के मुक़ाबले पुरुषों में ज्यादा होता है। यह ज्यादातर रक्त वाहिकाओं में फैट जमने के कारण होता है।
एनजाइना के हलके या मध्यम दर्द को एल-आर्जिनाइन के जरिये ठीक किया जा सकता है। हालाँकि, इसके प्रभावों के बारे में अभी और शोध होना बाकी है।
दिल या रक्त की किसी भी प्रकार की बीमारी का सीधा असर लिंग के खड़े होने की क्षमता पर पड़ता है।
इसलिए यदि आप इससे बचना चाहते हैं, तो स्वस्थ रहें और नियमित रूप से एल-आर्जिनाइन कैप्सूल का सेवन करें।
साइड इफेक्ट्स
एल-आर्जिनाइन को आमतौर पर “सुरक्षित” माना जाता है, लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसमें मुख्य हैं:
- जी मिचलाना
- दस्त लगना
- पेट दर्द
- पेट फूलना
- एलर्जी होना
- नाक के मार्ग में सूजन होना या अस्थमा के लक्षण दिखाई देना
एल-आर्जिनाइन कुछ प्रकार की दवाओं के साथ प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है, जैसे:
- नाइट्रोग्लिसरीन
- हाई ब्लड प्रेशर की मेडिसिन
- इरेक्टाइल डिसफंक्शन की मेडिसिन
- डायबिटीज की दवा
- Isoproterenol
- नाइट्रेट
- ड्यूरेटिक्स
इसलिए एल-आर्जिनाइन के कैप्सूल लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसे लेना आपके लिए सही है या नहीं और आपके द्वारा ली जा रही किसी अन्य मेडिसिन से रियेक्ट तो नहीं करेगा।
निष्कर्ष
पुरुषों के लिए एल-आर्जिनाइन के कैप्सूल के कई फायदे होते हैं। यह उनके लिंग को लम्बा मोटा करने में मदद करता है, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और एनजाइना के लक्षणों को ठीक करता है।