अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो पेनिस रिंग सुरक्षित है।
यह यौन उपकरण लिंग के अंदर और आसपास रक्त को रोके रखने में मदद करता है ताकि इसे लिंग खड़ा होने के दौरान बाहर बहने से रोका जा सके।
यह लिंग के ऊतकों को कठोर बनाती है, लिंग को पहले से ज्यादा मोटा-लम्बा करती है और लम्बे समय तक खड़ा बनाये रखने में मदद करती है। यह सेक्स के समय को भी लम्बा खींच सकती है, जिससे अधिक तीव्र चरमोत्कर्ष (ऑर्गाज्म) प्राप्त होता है।
पेनिस रिंग के इतने अधिक फायदे जानने के बाद जरूर आपको इसे लेकर जिज्ञासा महसूस हो रही होगी। इसलिए आगे हमने बताया है कि पेनिस रिंग को सही और सुरक्षित तरीके से उपयोग कैसे करें?
यहां, पेनिस रिंग को लेकर सबसे आम भ्रांतियां बताई गई हैं, जिनको जानकर आप अपने आप को सहज महसूस करा सकते हैं।
हालांकि यह तकनीकी रूप से संभव है, लेकिन इसके होने की सम्भावना अत्यधिक कम है।
जब पेनिस रिंग को पहना जाता है, तो यह लिंग और अंडकोष से रक्त के बाहर निकलने के प्रवाह को धीमा कर देती है।
इसके परिणामस्वरूप लिंग के अंदर और आसपास की स्किन पर बहुत अधिक दबाव पड़ सकता है। अगर पेनिस रिंग को बहुत अधिक समय तक पहने रखा जाता है, तो इसके परिणामस्वरूप लिंग के ऊतकों को अस्थाई क्षति पहुँच सकती है।
अत्यंत दुर्लभ मामलों में – जब पेनिस रिंग को काफी लम्बे समय (कई घंटों या दिन) तक पहना जाता है तो ऊतकों को स्थाई क्षति पहुँच सकती है।
फिर से, यह भी तकनीकी रूप से संभव है, लेकिन इसके होने की संभावना अधिक नहीं है।
यदि आपके द्वारा उपयोग की जाने वाली पेनिस रिंग बहुत छोटी है, तो लिंग खड़ा होने पर यह बहुत तंग हो सकती है। इसलिए आपको सही आकार की पेनिस रिंग का उपयोग करना महत्वपूर्ण है।
यदि आप गलत आकार की पेनिस रिंग का उपयोग करते हैं, तब भी चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
ज्यादातर पेनिस रिंग रबड़ जैसी सामग्री से होती हैं, और यदि यह आपके लिंग पर अटक जाती हैं तो इन्हें आसानी से काटा जा सकता है।
कुछ पेनिस रिंग में तो वेल्क्रो स्ट्रिप लगी आती है, जिसे खींचने पर यह आसानी से लिंग से उतर जाती है।
पेनिस रिंग कई सामग्रियों से बनी आती हैं, जिनमें से ज्यादातर सामग्री बालों से चिपकने और उन्हें खींचने की संभावना नहीं रखती हैं। आप एक सपाट किनारे वाली पेनिस रिंग भी खरीद सकते हैं, जो उसे लिंग की शाफ्ट के आगे-पीछे लुड़कने से रोकता है।
यदि अब भी आपके बाल खिंच रहे हैं, तो अपने लिंग और अंडकोष के चारों ओर के बालों को ट्रिम करने पर विचार करें ताकि आगे चलकर तकलीफ से बचा जा सके।
अगर आप अनुशंसित समय के लिए उचित रूप से फिट की गई पेनिस रिंग पहनते हैं तो टिश्यू को नुकसान पहुँचने का खतरा न के बराबर है।
लेकिन यदि आप पेनिस रिंग को अधिक समय तक पहनते हैं या अक्सर बहुत छोटी पेनिस रिंग का उपयोग करते हैं, तो आपके लिंग के आसपास की त्वचा में जलन और सूजन हो सकती है।
पेनिस रिंग का आकार सही फिट का होना महत्वपूर्ण है, इसलिए उचित आकार खोजने में अपना पूरा समय लें।
लंबे समय तक लिंग को खड़ा रखने के अलावा भी पेनिस के कई लाभ होते हैं।
इस यौन उपकरण का उपयोग करने के अन्य लाभ निम्न हैं:
पेनिस रिंग का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें यदि आप:
आपका डॉक्टर या अन्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता आपके व्यक्तिगत जोखिमों पर खुलकर चर्चा कर सकता है और आपको अपने अगले कदम पर बेहतर सलाह दे सकता है।
बाजार में पेनिस रिंग की एक विस्तृत विविधता उपलब्ध है। पेनिस रिंग का सही आकार, सामग्री और सही फिट होना महत्वपूर्ण है जो आपको उपयोग के दौरान सहज और सुरक्षित महसूस करा सके।
पेनिस रिंग रबर या सिलिकॉन जैसी लचीली सामग्री से लेकर चमड़े या नियोप्रीन जैसी थोड़ी मजबूत सामग्री से बनी हो सकती है।
इन सामग्रियों में अलग-अलग खिंचाव होता है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि आपातकालीन स्थिति में इन्हें काटा जाना आसान हो।
कुछ पेनिस रिंग धातु से बनी होती हैं, जिनके अटक जाने पर निकालना मुश्किल होता है।
सही आकार की पेनिस रिंग चुनना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, खासतौर से यदि आप ठोस या धातु से बनी पेनिस रिंग का उपयोग करते हैं।
सही आकार का चुनाव करने से पहले आपको अपनेआप को मापना होगा है। ऐसा करने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें:
अधिकांश स्थिर आकार की पेनिस रिंग व्यास के माप के साथ आती हैं, इसलिए खरीदारी करते समय व्यास को भी ध्यान में रखें।
आप एक लचीली या एडजस्टेबल पेनिस रिंग भी खरीद सकती हैं। यह रिंग आपके सही आकर चुनने के दबाव को कम करती हैं। बेहतर दबाव के लिए इन्हें सेक्स के दौरान एडजस्ट भी किया जा सकता है।
वहीं दूसरी ओर स्थिर आकार की पेनिस रिंग एक बार पहन लेने के बाद आप उनकी जकड़न को एडजस्ट नहीं कर सकते। आपको इसे निकालने में भी समस्या आ सकती है, अधिकतर मामलों में निकालने के लिए आपको अपने लिंग के बैठने का इंतजार करना पड़ सकता है।
भारी पेनिस रिंग लिंग खड़ा होने के दौरान अधिक सनसनी और उत्तेजना पैदा कर सकती हैं।
हालांकि, अत्यधिक भारी पेनिस रिंग लिंग की संरचना को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे तंत्रिका क्षति भी हो सकती है।
इसलिए यदि आप भारी पेनिस रिंग का उपयोग करना चुनते हैं, तो शुरुआत में सबसे कम भारी पेनिस रिंग चुनें। ऐसा करने से जोखिम कम होगा, और आपको अपने लिए सही भार चुनने में मदद मिलेगी।
पेनिस रिंग सिर्फ एक बुनियादी छल्ले जैसी नहीं आती। कई में अतिरिक्त मनोरंजन के लिए कुछ अतिरिक्त कार्यक्षमता (या अटैचमेंट) शामिल होती है।
जैसे:
यदि पेनिस रिंग को अनुशंसित चरणों और उपयोग युक्तियों का पालन करते हुए उपयोग किया जाता है, तो यह सेक्स या हस्तमैथुन के दौरान पूरी तरह से सुरक्षित होती है।
यदि आप केवल लिंग की शाफ्ट पर पेनिस रिंग का उपयोग कर रहे हैं तो:
थोड़ा सा लुब्रीकेंट (चिकनाई) का उपयोग इस प्रक्रिया को और अधिक सुचारु बना सकता है।
यदि आप अंडकोष और लिंग के चारों ओर पेनिस रिंग का उपयोग कर रहे हैं तो:
यदि आप एक एडजस्टेबल पेनिस रिंग का उपयोग कर रहे हैं, तो आप इसे ढीला करके सीधे अंडकोष और लिंग पर पहन सकते हैं और उसके बाद इसे टाइट कर सकते हैं।
कंडोम के इस्तेमाल से पेनिस रिंग की प्रभावशीलता कम नहीं होती। इसलिए आप इन दोनों को एक साथ पहन सकते हैं।
बस पहले कंडोम को पहनें, और इसे अपने लिंग के आधार तक रोल करें। फिर, पेनिस रिंग को अपनी जगह पर पहनें।
बस इतना ध्यान रखें कि पेनिस रिंग कंडोम से चिपके नहीं। इसके घर्षण या रगड़ से कंडोम फटने का खतरा बढ़ सकता है।
जैसे-जैसे आपका लिंग खड़ा होता जायेगा, आपको कंडोम और पेनिस रिंग को तब तक एडजस्ट करना पड़ सकता है जब तक कि वे दोनों सुरक्षित रूप से अपनी जगह पर न आ जाएं।
पेनिस रिंग को पहनते समय एक पानी-आधारित लुब्रीकेंट का उपयोग करना अच्छा विचार है। यह स्किन पर कोई भी खिंचाव या घर्षण को रोकने में मदद करता है।
आप संभोग या हस्तमैथुन के दौरान भी लुब्रीकेंट का उपयोग कर सकते हैं।
बस इतना ध्यान रखें कि आप जितना ज्यादा लुब्रीकेंट का उपयोग करेंगे, आपकी पेनिस रिंग के स्लिप होकर बाहर निकलने की संभावना भी उतनी ही ज्यादा होगी।
जब तक आप निम्न कुछ सावधानियों को ध्यान में रखते हैं, तब तक पेनिस रिंग का उपयोग करना सुरक्षित होता है –
जैसा कि हमने पहले बताया है, लुब्रीकेंट का उपयोग करने से पेनिस रिंग को पहनना और निकालना आसान हो जाता है।
हालाँकि, आपको सुन्न करने वाले पदार्थों से युक्त लुब्रीकेंट का उपयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह सुन्नता संवेदना को कम कर सकती है, जिससे आप अनजाने में अपने लिंग को चोट पहुंचा सकते हैं।
क्योंकि यदि पेनिस रिंग का दबाव अधिक होगा, तो सुन्नता के कारण आप इसे महसूस नहीं कर पाएंगे।
आपको एक बार में 30 मिनट से अधिक समय तक पेनिस रिंग को नहीं पहनना चाहिए। इसमें मदद करने के लिए पेनिस रिंग पहनने के दौरान टाइमर सेट करना मददगार हो सकता है।
कुछ मामलों में आप इसे निकालना भूल भी सकते हैं और इसे पहनकर ही सो सकते हैं। टाइमर आपको सही समय पर इसे निकालने और दुष्प्रभावों से बचने में काफी मदद कर सकता है।
यदि आप अपने लिंग या उसके आसपास निम्न लक्षणों का अनुभव करते हैं तो पेनिस रिंग को तुरंत निकाल दें:
ये सभी लक्षण इस बात का संकेत करेंगे कि आप पेनिस रिंग के दुष्प्रभावों का सामना कर रहे हैं। इससे पहले कि समस्याएँ और बिगड़ें, तुरंत पीछे हटना बेहतर है।
यदि पेनिस रिंग को बहुत लंबे समय तक पहने रखा जाता है, तो यह रक्त प्रवाह को बाधित कर सकती है। इससे दर्द, बेचैनी और स्थायी क्षति हो सकती है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप इसका उपयोग करने से पहले यह जान लें कि इसे बंद करने के लिए आपको क्या करना चाहिए।
यदि लिंग खड़ा होने के बाद पेनिस रिंग बहुत अधिक तंग हो गई है या आप चरमोत्कर्ष के बाद इसे निकाल नहीं पा रहे हैं, तो शांत रहने का प्रयास करें और निम्न स्टेप्स अपनाएं:
ऐसा होना तो नहीं चाहिए, लेकिन हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो पेनिस रिंग को तुरंत उतार दें। अगली बार बड़े आकार की पेनिस रिंग का उपयोग करके देखें, या एक एडजस्टेबल विकल्प की तलाश करें जो आपको अधिक नियंत्रण प्रदान करे।
समय अवधि पेनिस रिंग की कसावट और आकार पर निर्भर करती है, लेकिन किसी भी प्रकार की पेनिस रिंग को 30 मिनट से अधिक समय तक नहीं पहने रखना चाहिए। साथ ही, इसे पहने रखने के दौरान असुविधा या संभावित समस्याओं के संकेतों पर ध्यान दें, और यदि आवश्यक हो तो पेनिस रिंग को जल्द से जल्द निकाल दें।
नहीं, पेनिस रिंग सिर्फ स्तंभन दोष या नपुंसकता वाले पुरुषों के लिए नहीं होती। यह एक ऐसा तरीका है जिससे व्यक्ति अपने यौन जीवन में अतिरिक्त आनंद जोड़ सकता है, इसलिए बहुत से लोग इसका उपयोग आनंद के लिए करते हैं, चिकित्सा कारणों से नहीं।
पेनिस रिंग ऑर्गाज्म के समय में देरी कर सकती है, जिससे अंत में ऑर्गाज्म अधिक तीव्र और सनसनीखेज होता है। आपको ऑर्गाज्म तक पहुँचने में जितना अधिक समय लगेगा, उसके होने की तीव्रता भी उतनी ही अधिक होगी।
हालाँकि, यह सभी के लिए सच नहीं होता। यह केवल पेनिस रिंग के कुछ संभावित लाभों में से सिर्फ एक है।
कुछ पेनिस रिंग आपकी सेक्स पार्टनर को आनंद देने के लिए अतिरिक्त अटैचमेंट के साथ आती हैं। इन अटैचमेंट में गुदा, योनि, या भगशेफ उत्तेजना के लिए डिल्डो लगे होना शामिल हैं। सेक्स को और अधिक मजेदार बनाने के लिए यह अटैचमेंट वाइब्रेटर (कंपन) के साथ भी आते हैं।
सबसे जरूरी फायदा, पेनिस रिंग का उपयोग आपके लिंग को अधिक कठोर बनाता है और आपको लम्बे समय तक टिकने में मदद करता है। इससे सेक्स का समय भी बढ़ सकता है, जिससे आपकी महिला साथी को भी फायदा होगा।
यदि पेनिस रिंग को सुरक्षित तरीके से उपयोग किया जाता है, तो यह आपकी यौन गतिविधियों में बहुत अधिक मजा जोड़ सकती है। लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप एक ऐसी पेनिस रिंग को चुनें जो आपको ठीक से फिट हो और आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप हो।
यह भी महत्वपूर्ण है कि आप असुविधा, रंग बदलाव, या दर्द के लक्षणों का ध्यान रखें। यदि आप इन्हें अनुभव करते हैं, तो पेनिस रिंग को तुरंत निकाल दें।
किसी भी समय, आप पेनिस रिंग के अपने उपयोग के बारे में डॉक्टर या अन्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से भी बात कर सकते हैं।
सुरक्षित रूप से पेनिस रिंग का उपयोग करना सीखने से न केवल आपको अतिरिक्त आनंद मिलता है, बल्कि स्तंभन दोष और नपुंसकता जैसे लक्षणों से भी छुटकारा मिल सकता है।