यदि आप अपनी साथी की कामोत्तेजना और यौन इच्छा को बढ़ाने का कोई तरीका ढूंढ रहे हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं।
ज्यादातर पुरुषों के लिए, एक औरत को खुश करना बहुत मुश्किल वाला हो सकता है।
यह पता लगाना कि वह किस चीज से गर्म होती है और वह किस प्रकार के झटके और स्पर्श चाहती है, बहुत जटिल लग सकता है।
लेकिन आप चिंता न करें, हम आपको सिखाएंगे कि कैसे एक औरत के कामोत्तेजक बिंदुओं का पता लगाएं, और हर बार उसे अधिकतम सुख और संतुष्टि प्रदान करें।
एक औरत को बेडरूम में खुश करना उतना जटिल नहीं है जितना लगता है, और इसमें सफलता पाने के लिए आपको बस इसका इच्छुक होना आवश्यक है।
इसलिए, यदि आप उसके अनुभव को सुखद बनाने में रुचि रखते हैं और इसके तरीकों को खोजने में लगे हुए हैं, तो आप पहले से ही आधा रास्ता पूरा कर चुके हैं।
अब आपका अगला कदम होना चाहिए – उसके शरीर को समझना और उसको उत्तेजित करने वाले बिंदुओं का पता लगाना। इसके लिए आपको औरतों के बारे में थोड़ा अधिक ज्ञान और जानकारी होना आवश्यक हो सकता है।
तो आइये सबसे पहले समझते हैं महिला उत्तेजना को ट्रिगर करने वाली बुनियादी बातें। उसके बाद हम सीखने औरत को पूरी तरह से गर्म करने के 12 आसान तरीकों के बारे में।
आपने शायद सुना होगा कि सामान्य रूप से पुरुषों और महिलाओं के उत्तेजित होने के अलग-अलग तरीके होते हैं।
अमेरिका के साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार, पुरुषों और महिलाओं में उत्तेजना अनुभव करने के केवल शारीरिक अंतर नहीं होते, बल्कि मानसिक रूप से भी उनमें काफी अंतर होते हैं।
पुरुष और महिला मस्तिष्क में अंतर होने के कारण, यह सामान्य है कि उनकी उत्तेजना के स्वरूप भी अलग-अलग हों।
ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे शरीर में चलने वाले सेक्स-स्टेरॉयड हार्मोन महिला और पुरुष में भिन्न होते हैं।
स्टैनफोर्ड मेडिसिन द्वारा किए गए एक शोध में, शोधकर्ताओं ने पता लगाया कि महिलाओं में सेक्स हार्मोन, जो मुख्य रूप से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन होते हैं, और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन, उन दोनों के यौन अनुभव को अलग बना सकते हैं।
यह हार्मोन कई तरह से दिमाग की केमिस्ट्री को प्रभावित करते हैं। और, जिस तरह का हमारा यौन व्यवहार होता है, उसमें भी एक भूमिका निभाते हैं। उदाहरण के लिए पुरुष पोर्नोग्राफी जैसी दृश्यात्मक चीजों को देखकर उत्तेजित होना पसंद करते हैं, जबकि महिलाएं रोमांस करना पसंद कर सकती हैं या इस बात पर उत्तेजित हो सकती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें किस तरह से देखता है या पाने की इच्छा रखता है।
इसलिए खुद को मूड में लाने के लिए आप अश्लील वीडियो देख सकते हैं, वहीं दूसरी ओर अपनी महिला पार्टनर को मूड में लाने के लिए आपको रोमांटिक डेट नाईट या किसिंग जैसे फोरप्ले करने की आवश्यकता होगी।
औरत को गर्म करने व सेक्स के मूड में लाने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है, खुद को उसके प्रति समर्पित करना और उसकी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना।
बेडरूम में पहुंचने से पहले अपनी पार्टनर पर अपना पूरा ध्यान देना, जैसे कि अपना फोन दूर रखना और खाना खाते समय उसके साथ सार्थक बातचीत करना, उसे उत्तेजित करने के अन्य तरीकों से ज्यादा कारगर होगा।
तो जैसा कि हमने कहा, सेक्स से पहले उसका मूड सेट करना आवश्यक है।
इसके लिए आप घर के उबाऊ कामों में भी उसके साथ शामिल हो सकते हैं, जैसे घर की साफ सफाई में उसकी सहायता करना। ऐसा करने से उसके मन में आपके प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी और वह आपकी तरफ आकर्षित होगी।
सेक्स में पुरुषों की तुलना अक्सर माइक्रोवेव के साथ की जाती है – यानी वह सेक्स के लिए तुरंत गर्म हो जाते हैं।
वहीं दूसरी ओर महिलाएं मिट्टी के बर्तन की तरह होती हैं – यानी उन्हें गर्म होने के लिए अधिक समय की आवश्यकता होती है।
यही चीज हमारी पहली सलाह को निर्धारित करती है:
ध्यान रखें, महिला एक धीमे कुकर की तरह होती है।
इसलिए, यदि आप आज रात उसके साथ रोमांस करना चाहते हैं, तो पूरे दिन उसका मूड सेट करने का प्रयास करें। जैसे:
यदि आपकी साथी रोमांस के मूड में नहीं है, तब भी आप अन्य तरीकों से उसके साथ शारीरिक रूप से जुड़ सकते हैं:
इससे उसे आपसे जुडा हुआ और आरामदायक महसूस कराने में मदद मिलेगी और अंततः उसमें सेक्स की इच्छा पैदा हो सकती है।
महिलाएं उत्तेजित होने के लिए सही माहौल का होना पसंद करती हैं। इसमें उनकी पसंदीदा मोमबत्तियाँ, संगीत, अलग रंग की हल्की रोशनी आदि शामिल हैं।
अपने घर में उसकी पसंदीदा चीजों को एक साथ रखने से, उसमें यौन इच्छा की भावना बढ़ाने में मदद मिल सकती है और वह जल्दी गर्म हो सकती है।
जब आप उसके लिए सीन सेट करते हैं, तो आप उसे यह भी दर्शा रहे होते हैं कि आप उसे सहज महसूस कराने की कितनी परवाह करते हैं।
बेशक, जब आप फोरप्ले में लगे होते हैं तो उसके भव्य शरीर को भी निहार रहे होते हैं।
साथ ही, कई बार उसके चेहरे को देखना और आँखों से ऑंखें मिलाना भी न भूलें।
कई औरतों के लिए, जिन्हें अपने पार्टनर के साथ गहरा सम्बन्ध पसंद होता है, यह एक अत्यधिक कामोत्तेजक ट्रिगर होता है। यह एक छोटा सा काम उसे स्पेशल और सहज महसूस करा सकता है।
उसे यह बताने में संकोच न करें कि वह कितनी सुंदर और सेक्सी है।
यह उसे बेडरूम में अधिक आत्मविश्वास दे सकता है, जिससे उसे आपके द्वारा साझा किए जा रहे यौन क्षणों का आनंद लेने में मदद मिलेगी।
आप इस समय का उपयोग उससे कामुक बात करने के लिए भी कर सकते हैं। उसे वो सारी बातें बताएं जो आप उससे करना चाहते हैं, और जो आप चाहते हैं कि वह आपके साथ करे।
फोरप्ले सेक्स का एक प्रमुख हिस्सा होता है। इसलिए उसके शरीर को स्पर्श, घर्षण, किसिंग आदि करने में पूरा समय दें।
यदि आपको ऐसा लगता है कि आप एक सामान्य पुरुष के मुकाबले सेक्स में जल्दी स्खलित हो जाते हैं, तो आपको बिस्तर में लम्बे समय टिकने के लिए भी फोरप्ले का इस्तेमाल करना चाहिए।
महिला में योनि और क्लाइटोरिस के अलावा भी कुछ कामोत्तेजक क्षेत्र होते हैं, जो अति-संवेदनशील होने के कारण उसको जल्दी गर्म करने में काफी मदद कर सकते हैं। आपको उसके शरीर के इन क्षेत्रों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
यह क्षेत्र निम्न हैं:
इन अलग-अलग जगहों पर हल्के चुंबन, धीमे स्ट्रोक, और कोमल रगड़ के संयोजन का उपयोग करके पता करें कि उसे क्या अधिक उत्तेजित करता है।
अपनी बातों को ध्यान से सुनना भी कई महिलाओं को अच्छा महसूस कराता है।
उससे पूछें कि उसे क्या पसंद है और उसके जवाबों को ध्यान से सुने। ऐसा करने से निश्चित रूप से आपको उसे गर्म करने के बेहतर तरीके पता लगाने में मदद मिलेगी।
साथ ही, कुछ भी शुरू करने से पहले उसकी सेक्स फेंटसी के बारे में पूछे। सेक्स फेंटसी वो कल्पनाएं होती हैं, जिनको करने के लिए व्यक्ति उत्साहित होता है, जैसे कुछ को बांधकर सेक्स करने की इच्छा होती है, तो कुछ को रफ, इरोटिक या टैबू वाला सेक्स पसंद होता है। वह चाहेगी कि आप भी बताएं कि आपकी सेक्स फेंटसी क्या हैं।
कुछ महिलाओं के लिए सेक्स से पहले अश्लील बातें करना भी गर्म कर देता है।
उसका शरीर भी स्वाभाविक रूप से आपको बताएगा कि आप क्या सही कर रहे हैं और क्या गलत।
इसलिए उसको अधिक उत्तेजित करने वाले संकेतों को खोजें।
किसी कार्य के प्रति अत्यधिक उत्तेजित होने पर महिला का शरीर निम्न संकेत दे सकता है:
यह सभी संकेत बताएँगे कि आप उसे गर्म कर रहे हैं और वह आपके साथ सेक्स करने के लिए इच्छुक हो रही है।
पुरुषों का आत्मविश्वास से भरा होना भी महिलाओं को जल्दी गर्म करने का मुख्य कारक होता है।
यदि आप आत्मविश्वास और सुनिश्चित ऊर्जा का प्रदर्शन करते हैं, तो यह आपकी साथी को वांछित महसूस करने में मदद करेगा, और साथ ही उसमें यौन विश्वास भी जागेगा।
इसलिए साहसी बनें। संवेदनशील बनें। और अपनी सबसे अच्छी पर्सनालिटी दर्शाएं।
आप यह भी जान लें कि बिस्तर में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आत्मविश्वास बहुत जरूरी होता है।
ज्यादातर महिलाएं पुरुषों की तरह तेजी से ऑर्गाज्म हासिल नहीं कर पाती हैं।
हालाँकि ऐसा होना प्राकृतिक है, और यह उसे पूर्ण संतुष्ट करने के लिए आपको अतिरिक्त कार्य करने के लिए उकसाता है। इसलिए सेक्स में धैर्य रखें, फोरप्ले में ज्यादा समय बिताएं और उसे ऑर्गाज्म प्राप्त करने के लिए पूरा समय दें।
यदि महिला को पर्याप्त ऑर्गाज्म सुख न मिले तो वह आपके प्रति उदासीन महसूस करने लगती है।
इसलिए उसे ऑर्गाज्म प्राप्त करने में मदद करने से, वह अगली बार के सेक्स में जल्दी गर्म होगी।
उसे अपने मुख और जीभ के जरिये सुख देने में संकोच न करें। कभी-कभी सेक्स के दौरान किसी महिला को ऑर्गाज्म देने का यह सबसे अच्छा तरीका होता है।
यहाँ तक कि शोधकर्ता यह भी बताते हैं कि ज्यादातर महिलाओं को सिर्फ योनि-लिंग सेक्स से ऑर्गाज्म प्राप्त नहीं होता। बल्कि ओरल सेक्स के दौरान उनके ऑर्गाज्म प्राप्त करने की सम्भावना ज्यादा होती है।
जबकि, पुरुष केवल योनि संभोग के माध्यम से ही स्खलित हो सकते हैं।
इसलिए यदि आप अपनी महिला पार्टनर को पूर्ण संतुष्टि देना चाहते हैं और जल्दी गर्म करने में मदद करता चाहते हैं, तो योनि सेक्स से पहले जितना हो सके फोरप्ले करें और ज्यादा से ज्यादा अपने मुख और जीभ का इस्तेमाल करें।
साथ ही, उसे यह दर्शाएं कि आपको उसे मुख मैथुन देने में आनंद आ रहा है। क्योंकि कुछ महिलाएं डरती हैं कि उनके पुरुष मुख मैथुन का आनंद नहीं ले रहे हैं, और यह उनके आनंद को कम कर देता है।
आपको शायद यह लग सकता है कि सीधे उसके क्लाइटोरिस पर जाने से वह जल्दी गर्म हो सकती है, और हाँ यह महिलाओं को उत्तेजित करने के सबसे अच्छे भागों में से एक होता है, लेकिन उसके शरीर के बाकी हिस्सों को नजरअंदाज न करें।
महिलाओं को अपने शरीर की हर जगह छुआ जाना पसंद होता था। इसलिए उसकी जाँघों को सहलाएँ, उसकी पीठ को रगड़ें, गर्दन पर किश करें, स्तनों को चूसें, कानों को चाटें आदि।
सभी प्रकार के स्पर्शों के संयोजन का उपयोग करने से, वह वास्तव में जल्दी गर्म हो जाएगी।
औरत जब गर्म होती है, तो उसकी योनि में प्राकृतिक चिकनाई बढ़ जाती है, आँखों की पुतलियाँ नशे की तरह फैलने लगती हैं, निपल व स्तन कठोर हो जाते हैं, चेहरे पर लालिमा झा जाती है आदि।
जब औरत के गर्म होने की बात आती है तो इसका कोई सटीक समय नहीं होता। इसमें कुछ ही मिनट लग सकते हैं और कुछ परिस्थितियों में औरत उत्तेजित ही न हो।
हां, हमने इस लेख में औरत को जल्दी उत्तेजित करने की 12 टिप्स को विस्तार से कवर किया है, जिनमें शामिल हैं; कामुक बातचीत और स्पर्श, मुख मैथुन, मालिश और व्यवहार संबंधी विशेषताएं जो उत्तेजना पैदा कर सकती हैं।
आमतौर पर, आप जिससे प्यार करते हैं उसके साथ नियमित रूप से बढ़िया सेक्स करना एक निरंतर प्रगति करने वाला कार्य होता है।
इन युक्तियों और तरकीबों के साथ प्रयोग करके यह पता करें कि आपकी साथी को बिस्तर पर क्या उत्तेजित करता है, इससे आपको समग्र रूप से बेहतर सेक्स करने में मदद मिलेगी।
आप जल्दी ही पता लगा लेंगे कि आपकी महिला पार्टनर को जल्दी गर्म करने में क्या काम करता है और क्या काम नहीं करता है।
आप जितना अधिक उसकी खुशी में ध्यान देंगे, निश्चित रूप से बदले में उतना ही अधिक आनंद आपको भी मिलेगा।