क्या वाकई में सेक्स के बाद पेशाब करना फायदेमंद है?

सेक्स के बाद पेशाब करना जरूरी तो नहीं है, लेकिन ऐसा करना फायदेमंद हो सकता है। ऐसा करने से मूत्रमार्ग संक्रमण को रोकने में मदद मिल सकती है।

मूत्रमार्ग संक्रमण तब होता है जब बैक्टीरिया आपके मूत्रमार्ग में प्रवेश कर जाते हैं, आमतौर पर आपके मूत्रमुख (वह द्वार जहां से मूत्र निकलता है) के माध्यम से आपके मूत्राशय तक पहुंचकर।

यदि आप महिला हैं, तो आपका मूत्रमुख आपके योनि द्वार के करीब होता है।

यदि आप पुरुष हैं, तो आपका मूत्रमुख मूत्र और वीर्य दोनों को छोड़ता है – हालांकि ऐसा एक ही समय में नहीं होता।

इसलिए सेक्स करने के बाद पेशाब करने से सेक्स के कारण आपके मूत्रमुख पर आये बैक्टीरिया को फ्लश करने में मदद मिल सकती है। हालांकि यह सेक्स से संबंधित मूत्रमार्ग संक्रमण को रोकने का एक 100% कारगर तरीका नहीं है, लेकिन इससे सम्भावना को कम किया जा सकता है।

क्या यह महिला और पुरुष दोनों के लिए फायदेमंद है?

सेक्स के बाद पेशाब करना कोई बुरा विचार नहीं है, लेकिन कुछ लोगों को इससे मूत्रमार्ग संक्रमण से बचने की अधिक संभावना हो सकती है।

अगर आप महिला हैं और आपको बार-बार या आसानी से मूत्रमार्ग संक्रमण हो जाता है, तो आपको सेक्स के बाद पेशाब करने से सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है। महिलाओं में मूत्रमुख से मूत्राशय तक का रास्ता छोटा होता है, इसलिए बैक्टीरिया को संक्रमण पैदा करने के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ती।

हालाँकि यदि महिला होने पर भी आपको बार-बार संक्रमण नहीं होता है, तो सेक्स के बाद पेशाब करना उतना महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन यह एक अच्छी आदत है और भविष्य में आपको फायदा दे सकती है।

पुरुषों के लिए सेक्स के बाद पेशाब करना सबसे कम फायदेमंद होता है, क्योंकि उनके मूत्रमार्ग की नली काफी लंबी होती है। इसलिए संक्रमण पैदा करने के लिए बैक्टीरिया को बहुत लम्बा रास्ता तय करना पड़ता है।

क्या हो यदि मैंने लिंग-योनि सेक्स नहीं किया है?

यदि आपने लिंग-योनि सेक्स नहीं किया है, तो आप सुरक्षित हैं। आप मूत्रमार्ग संक्रमण के जोखिम को बढ़ाने के बारे में चिंता किए बिना योनी पर कहीं भी छू सकते हैं।

हालाँकि, इसमें एक अपवाद है, यदि पुरुष अपनी महिला साथी की योनि पर मुख से मैथुन करता है, या क्लाइटोरिस को जीभ से उत्तेजित करता है, बैक्टीरिया मुंह और जीभ से मूत्रमार्ग में जा सकते हैं।

आपको कितनी जल्दी पेशाब करना चाहिए?

आदर्श रूप से, आपको मूत्रमार्ग संक्रमण रोकथाम के लाभों को प्राप्त करने के लिए सेक्स करने के बाद 30 मिनट के भीतर पेशाब करना चाहिए। हालाँकि आप जितनी जल्दी करेंगे, उतना ही अच्छा होगा।

क्या यह गर्भधारण को रोकने में मदद कर सकता है?

पेशाब करने से गर्भावस्था नहीं रुकेगी – भले ही आप वीर्य स्खलन जारी होने के कुछ सेकंड बाद ही पेशाब क्यों न कर लें।

लिंग-योनि संभोग के दौरान, वीर्य योनि नहर में छोड़ा जाता है, जो एक अलग छिद्र होता है। दूसरे शब्दों में कहें तो महिला के मूत्रमार्ग से पेशाब निकलने से उसकी योनि से कुछ भी बाहर नहीं निकलेगा।

इसलिए एक बार यदि वीर्य योनि में प्रवेश कर जाता है, तो उसे वापस बाहर निकालने का कोई तरीका नहीं है। वीर्य स्खलन के तुरंत बाद ही शुक्राणु अंडे को निषेचित करने की कोशिश करने के लिए गर्भाशय की ओर अपनी यात्रा करना शुरू कर देते हैं।

क्या हो यदि आप गर्भधारण की कोशिश मे हों?

जब आप गर्भवती होने की कोशिश कर रही हों, तो कुछ चिकित्सा विशेषज्ञ सेक्स के बाद तुरंत उठने के वजाय कुछ मिनट सीधा लेटे रहने की सलाह देते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे गर्भाशय की ओर यात्रा कर रहे शुक्राणुओं का मार्ग आसान बनाने में मदद मिल सकती है।

हालांकि, अधिकांश प्रभावी तैराक शुक्राणु पहले से ही कारगर होते हैं, जिनकी यात्रा पर आपके सीधा लेटने या न लेटने का कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

इसलिए यदि आप सेक्स के तुरंत बाद पेशाब करने के लिए उठ जाती हैं, तो भी आपके गर्भधारण की सम्भावना पर कोई असर नहीं पड़ता है।

लेकिन क्या वाकई में इससे मूत्रमार्ग संक्रमण की रोकथाम होती है?

इसका सीधा उत्तर है – हम निश्चित रूप से नहीं जानते कि यह कारगर होगा या नहीं। लेकिन इसे करके देखने में कोई बुराई नहीं है।

मूत्रमार्ग संक्रमण और सेक्स के बाद पेशाब की कारगरता के बीच सटीक संबंध स्थापित करने के लिए ज्यादा कोई शोध नहीं हुए हैं।

ऐसे कई अन्य कारक हैं जो मूत्रमार्ग संक्रमण के विकास में भूमिका निभाते हैं, जिसमें आप कितना पानी पीते हैं और आप सामान्य रूप से कितना पेशाब करते हैं, शामिल हैं। इसलिए वैज्ञानिकों को इसके सही कारक का पता लगाना मुश्किल होता है।

क्या यह यौन संचारित संक्रमणों या अन्य संक्रमणों से भी बचा सकता है?

सेक्स के बाद पेशाब करने से मूत्रमार्ग संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है, लेकिन यह आपको यौन संचारित संक्रमण से नहीं बचा सकता।

आप अपने मूत्रमुख के अंदर से बैक्टीरिया को दूर करने के लिए सेक्स के बाद पेशाब करते हैं।

लेकिन यौन संचारित रोग से जुड़े बैक्टीरिया शरीर को अलग तरह से प्रभावित करते हैं। आपका शरीर म्यूकस मेम्ब्रेन में छोटे-छोटे छिद्रों के माध्यम से बैक्टीरिया को अवशोषित कर सकता है। पेशाब इस अवशोषण प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करेगा।

यौन संचारित संक्रमण के जोखिम को कम करने का एकमात्र तरीका है – हर बार जब आप यौन गतिविधि में शामिल हों तो कंडोम का उपयोग करें। साथ ही, नियमित रूप से जांच करवाते रहने से संक्रमण का जल्दी पता लगाने और उचित उपचार प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

अगर मुझे पेशाब न लगे तो क्या करूँ?

यदि आपको सेक्स के बाद पेशाब नहीं लग रही है, लेकिन आप इसे करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित उपयों से मदद मिल सकती है:

  • अधिक पानी पीना। आप जितना अधिक आप पीते हैं, उतना ही आपका मूत्राशय फैलता है। जितना अधिक यह फैलता है, उतनी ही अधिक संभावना है कि आप पेशाब करने की इच्छा महसूस करें। सेक्स के पहले आधा या पूरा गिलास पानी पीने से आपको सेक्स के बाद पेशाब लगने में मदद मिल सकती है।
  • ऑडियो या वीडियो संकेतों का उपयोग करें। उदाहरण के लिए, बहते पानी को देखना या सुनना आपके मूत्राशय को उत्तेजित करने में मदद कर सकता है।
  • कुछ अतिरिक्त मिनटों के लिए बाथरूम में बैठें। पेशाब करने में कुछ अतिरिक्त क्षण लेने से आपके मूत्राशय को आराम करने और उसकी सामग्री को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।

क्या होगा अगर मैं सेक्स के बाद पेशाब न करूँ?

यदि आप सेक्स के बाद पेशाब नहीं करती हैं या नहीं कर सकती हैं, तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। यह सिर्फ मूत्रमार्ग संक्रमण की सम्भावना को कम करने का एक आसान तरीका है।

किसी भी समय अपनी पेशाब को बहुत देर तक रोके रखना – सेक्स के बाद या कभी भी – आपमें मूत्रमार्ग संक्रमण होने के जोखिम को बढ़ा सकता है।

यदि आपमें नियमित रूप से मूत्रमार्ग संक्रमण विकसित होता रहता है, तो अपने डॉक्टर या अन्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के साथ अपॉइंटमेंट लें। वह आपको एंटीबायोटिक्स या अन्य निवारक दवा लिखने में सक्षम हो सकते हैं।

निष्कर्ष

सेक्स के बाद पेशाब करने से आपमें मूत्रमार्ग संक्रमण के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। इसे उचित हाइड्रेशन (नियमित पानी पीने) और नियमित पेशाब करने के साथ पेयर करें, तो आपका जोखिम और भी कम हो सकता है।

Scroll to Top